पश्चिम बंगाल: झोपड़ी में लगी आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक झोपड़ी में आग लग जाने से एक ही परिवार के 7 लोगों की जलकर मौत हो गई है। शुरुआत जांच रिपोर्ट के मुताबकि आग की यह घटना कोलकाता से लगभग 280 किलोमीटर दूर पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महादेवपुर गांव की है, जहां परिवार को लोग अपने झोपड़ी में सो रहे थे। मरने वालों में महिलाओं और बच्चे भी शामिल हैं।

Seven people of the same family died in a fire in West Bengal Purulia district

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीन ने कहा कि परिवार का एकमात्र पुरुष सदस्य कालीपद चौधरी आग से बच पाए है जिनका अस्पताल में इजाल किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि जब आग लगी तब वे झोपड़ी के बाहर थे लेकिन बाकी लोगों को बचाने पहुंचे तो वे घायल हो गए। पुलिस के अनुसार आग में जलने वाले लोग चौधरी की पत्नी, उसकी दो बहनें और चार बच्चे थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तक गांव वालों ने शव को बाहर निकालकर खेत में रखा हुआ था।

पुरुलिया जिले के पुलिस अधीक्षक आकाश मघारिया ने कहा कि हमें लगता है कि यह घटना 12: 30 से 1 बजे के आसपास हुई थी। बच्चों सहित सात की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के पीछे वजह क्या है इसकी जानकारी अभी नहीं आई है, जांच के बाद ही घटना के बारे में सच्चाई सामने आएगी। पुलिस अधिकारियों की माने तो गरीब परिवार खेत में बांस और प्लास्टिक की चादरों से बने एक झोपड़ी में रह रहे थे। जिसमें आग लगी और तेजी से पूरी झोपड़ी को अपने चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह आग रोशनी के लिए लगाए गए दीपक या फिर स्टोव के कारण हुई होगी। परिवार खेतों में पेड़ों से खजूर का रस निकालकर उन्हें बेचता था।

यह भी पढ़ें- मंदिर में मर्डर : राजस्थान के शिवालय में हत्या कर शव नदी में फेंका, पूरे गांव में फैल गई सनसनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+