सात विपक्षी दलों ने मांगा राष्ट्रपति से मिलने का समय, इन मुद्दों पर दिलाना चाहते हैं ध्यान

नई दिल्ली, 27 जुलाई: विपक्ष की सात राजनीतिक पार्टियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के लिए समय मांगा है। ये दल मुख्यतौर पर पेगासस स्पाईवेयर, किसान आंदोलन और संसद में लगातार चल रहे हंगामे की ओर राष्ट्रपति का ध्यान दिलाना चाहते हैं और उनकी दखल चाहते हैं। अकाली दल, एनसीपी, बसपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस, माकपा, भाकपा और आरएलडी ने राष्ट्रपति से समय मांगा है। खास बात ये है कि समय मांगने वाले इन दलों में कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी जैसी बड़ी विपक्षी पार्टियां शामिल नहीं हैं।

ramnath kovind

ये सात विपक्षी दल राष्ट्रपति को पेगासस मुद्दे पर अवगत कराने और कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग के लिए उनसे मिलना चाहते हैं। साथ ही इनका कहना है कि वो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संविधान और संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं की गरिमा को बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे और उनसे कहेंगे कि वो सरकार को संसद सत्र के दौरान पेगासस और किसानों के मुद्दों पर चर्चा करने का निर्देश दें।

बता दें कि संसद के मानसून सत्र में किसान आंदोलन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पेगासस जासूसी मामले को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच तकरार देखने को मिल रही है। दोनों सदनों में सबसे ज्यादा हंगामा पेगासस जासूसी मामलो के लेकर हो रहा है और विपक्ष लगातार इस मामले की जेपीसी जांच की मांग को लेकर अड़ा हुआ है। वहीं, सरकार ने इस मामले को आधारहीन बताते हुए जांच के इनकार कर दिया है। ऐसे में संसद की कार्यवाही ठप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+