Bihar News : सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा किया ‘सात निश्चय-3’ का विज़न, बिहार को विकसित राज्यों में लाने का लक्ष्य
बिहार के मुख्यमंत्री ने सात निश्चय-3 की घोषणा की, जिसमें प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने और महत्वपूर्ण नौकरी सृजन को प्राथमिकता दी गई है। इस योजना में महिलाओं के स्वरोजगार, बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार, और किसानों, उद्योग विकास, उन्नत स्वास्थ्य और शिक्षा, और बुनियादी ढांचे के लिए सहायता शामिल है, ताकि बिहार को भारत के सबसे विकसित राज्यों में गिना जा सके।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विकास को लेकर एक बार फिर अपनीप्रतिबद्धता जताते हुए ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम की रूपरेखा सोशल मीडिया केमाध्यम से साझा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 से बिहार मेंकानून का राज स्थापित है और बीते 20 वर्षों से राज्य में सभी वर्गों औरक्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार काम किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सात निश्चय (2015–2020) और सात निश्चय-2 (2020–2025)के तहत *न्याय के साथ विकास* से जुड़े लक्ष्यों को हासिल करने के बाद अब सातनिश्चय-3 के जरिए बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी मेंशामिल करने का निर्णय लिया गया है।
सात निश्चय-3 के पहले लक्ष्य के तहत ‘दोगुना रोजगार–दोगुनी आय’ का संकल्प लियागया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करनासरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, युवाओं केलिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूतबनाने की योजनाएं लागू की जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 1करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य में उच्चस्तरीय समितियों का गठन कियागया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार बिहार को पूर्वी भारत का तकनीकी केंद्रबनाने की दिशा में काम कर रही है। सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्रों का विकासकिया जाएगा और अगले पांच वर्षों में भारी निजी निवेश आकर्षित करने का लक्ष्यरखा गया है। साथ ही बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने और नई मिलों कीस्थापना की योजना भी शामिल है।
कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि रोडमैप (2024–2029) के जरिए किसानों की आय बढ़ानेपर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मखाना, डेयरी और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने केसाथ-साथ सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
शिक्षा के क्षेत्र में अलग उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है और पुरानेसंस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। वहींस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिलाअस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा केंद्रों में बदला जाएगा।
इन्फ्रास्ट्रक्चर और ‘ईज़ ऑफ लिविंग’
सात निश्चय-3 के तहत शहरी विस्तार, सस्ती आवास व्यवस्था, एक्सप्रेस-वेनिर्माण, सौर ऊर्जा को बढ़ावा और पर्यटन स्थलों के विकास की योजना है। इसकेअलावा फिल्म सिटी, स्पोर्ट्स सिटी और खेलों के लिए जिला स्तर पर उत्कृष्टकेंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव है। अंतिम लक्ष्य आधुनिक तकनीक औरसंवेदनशील शासन के जरिए लोगों के जीवन को आसान बनाना है।
विकसित बिहार की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास जताया कि सात निश्चय-3 के प्रभावीक्रियान्वयन से बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और राज्य को विकसित बिहारबनाने का सपना साकार होगा।












Click it and Unblock the Notifications