अदार पूनावाला ने लंदन में रेंट पर लिया आलीशान बंगला, एक महीने का किराया दो करोड़

लंदन। वैक्सीन बनाने के लिए क्षेत्र में बड़ा नाम रखने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिय के सीईओ अदार पूनावाला ने लंदन में एक प्रोपर्टी किराए पर ली है। पॉश इलाके मेफेयर में अदार ने ये बंगला किराए पर लिया है। दरअसल ये चर्चा में इसलिए है क्योंकि इसका किराया सुन कोई आम इंसान चौंक सकता है। पूनावाला इसके लिए हर हफ्ते 50 लाख से ज्यादा रुपए चुकाएंगे यानी एक महीने का इसका किराया दो करोड़ से ऊपर है।

ब्रिटेन से सबसे महंगे इलाकों में से है मेफेयर

ब्रिटेन से सबसे महंगे इलाकों में से है मेफेयर

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अदार ने वेस्टमिंस्टर के मेफेयर में ये बंगला लिया है। मेफेयर ना सिर्फ लंदन बल्कि दुनिया से सबसे महंगे इलाकों में गिना जाता है। जहां प्रॉपर्टी के दाम बहुत ज्यादा हैं। ऐसे में अदार इस प्रॉपर्टी के लिए हर हफ्ते 69,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 50 लाख रुपए) किराये के तौर पर देंगे।

क्या है इस प्रोपर्टी में खास

क्या है इस प्रोपर्टी में खास

अदार पूनावाला ने मेफेयर में जो जगह किराए पर ली है, वो काफी खास है। ये करीब 25000 वर्ग फीट में फैली है। इसमें सभी तरह की सुविधाएं होने के साथ-साथ मेफयर इलाके के सीक्रेट गार्डन में जाने का सीधा रास्ता भी है। अदार पूनावाला ने लंदन में यह प्रॉपर्टी पोलैंड के अरबपति डोमिनिका कुलजाइक से किराए पर ली है। बताया गया है कि कोरोना के बाद कारोबार में मंदी को देखते हुए लंदन में भी इस डील को लेकर चर्चा है।

देश सबसे अमीर परिवारों में से एक है पूनावाला परिवार

देश सबसे अमीर परिवारों में से एक है पूनावाला परिवार

अदार पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। उनकी कंपनी इस समय दुनिया में वैक्‍सीन की सबसे ज्यादा डोज बनाने वाली कंपनी है। अदार पूनावाला और उनका परिवार भारत के सबसे अमीर परिवारों में गिना जाता है। उनके पिता साइरस पूनावाला देश के टॉप-10 अमीरों में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+