80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, विकलांग और COVID19 रोगी पोस्टल बैलेट से चुनाव में कर सकेंगे मतदान
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, विकलांग और COVID19 रोगी पोस्टल बैलेट से चुनाव में कर सकेंगे मतदान
नई दिल्ली, 08 जनवरी। देश के पांच राज्यों में 2022 में चुनाव हो रहे हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इन राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल आने वाले मार्च के महीने में खत्म हो रहा है। सभी राज्यों में आज से चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। कोरोना महामारी के बीच हो रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 80 पार सीनियर सिटीजन कोविड पेसेन्ट और विकलांग जन को विशेष सुविधा दी गई है। चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, विकलांग व्यक्ति और COVID19 रोगी घर बैठे पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान कर सकते हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि बुजुर्गों, दिव्यांगो और मरीजों को घर से वोट देने की सुविधा होगी। उनकों कोरोना महामारी में कोई असविधा ना हो इसलिए उनके लिए ये सुविधा लागू की गई है। ऐसे वोटर्स को पहले से ही सूचना देनी होगी। ऐसे मतदाता बैलेट पेपर के जरिए अपना वोट कर सकेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के बाद इस चुनाव में ये सुविधा दी जा रही है।
इसके अलावा इस बार पहली बार कम से कम 800 पोलिंग स्टेशन ऐसे बनाए जाएंगे जहां सिर्फ महिला पोलिंग अधिकारी ही मौजूद होंगी। ये महिला वोटरों को प्रोत्साहित करने के लिए ये उपाया किया गया है।
कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने इस चुनावमें कई अन्य नए नियम लागू किए गए हैं ।
जिसमें कोरोना महामारी को देखते हुए मतदान का समय एक घंटे बढ़ाया गया है। ताकि अधिक संख्या में लोग मतदान कर सकें।
वहीा 1500 के स्थान पर 1250 वोटरों की संख्या पर एक मतादान केंद्र होगा। यानी एक मतदाता केंद्र में जहां अभी तक 1500 वोटर वोट करते थे वहीं भीड़ कम करने के लिए उनकी संख्या घटाकर 1250 वोटरों की कर दी है।
पारदर्शिता के लिए एक लाख से अधिक मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग की जाएगी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications