संकट में गठबंधन, आदित्य ठाकरे ने कहा-1 साल में BJP सरकार को शिवसेना कहेगी बाय-बाय
मुंबई। गुजरात और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजें यहां भाजपा के लिए राबत लेकर आई है तो वहीं महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन पर फिर से संकट के बाद मंडराने लगे हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने जल्द बीजेपी से अलग होने का ऐलान कर दिया है।

आदित्य ठाकरे कहा है कि शिवसेना एक साल के भीतर बीजेपी सरकार को अलविदा कर देगी। अपने बयान से ठाकरे ने इशारों-इशारों में 2019 का आम चुनाव अकेले लड़ने का संकेत दे दिया है। आदित्य ठाकरे ने अपने बयान से इस गठबंधन पर संकट बढ़ा दिया है।
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब शिवसेना ने प्रदेश सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोला हो। इससे पहले भी कई बार शिवसेना महाराष्ट्र सरकार पर भाजपा पर हमला बोल चुकी है। हाल ही में महाराष्ट्र में किसानों की कर्जमाफी को लेकर उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की आलोचना की थी। इससे पहले नोटबंदी को लेकर उद्धव ठाकरे ने भाजपा को घेरा था। बढ़ ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर सरकार की आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications