'गंदी फोटो वायरल हो जाएगी...', सीमा हैदर को पाकिस्तान से मिल रही है धमकी, सामने आकर सुनाया दुखड़ा
Seema Haider news: भारत में अवैध तरीके से आकर रहने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर अक्सर अपने वीडियो और फोटोज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ग्रेटर नोएडा में अपने कथित पति सचिन मीणा और चार बच्चों के साथ सीमा हैदर रह रही हैं। अब सीमा हैदर ने बताया है कि उनको सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल किया जा रहा है।
सीमा हैदर ने कहा है कि, उनको पाकिस्तान से अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की लगातार धमकी मिल रही है। सीमा हैदर ने कहा है कि कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर उन्हें, उनके पोस्ट पर भद्दे किस्म के कमेंट कर परेशान करने रहे हैं।

गंदी फोटो और बच्चों के टुकड़े-टुकड़े करने की मिल रही है धमकी!
सीमा हैदर ने एक टीवी इंटरव्यू के जरिए बताया कि, उन्हें पाकिस्तान के लोग उनकी गंदी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं सीमा हैदर ने ये भी दावा किया कि सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों के टुकड़े-टुकड़े करने की भी धमकी दी जा रही है।
सीमा हैदर ने इंटरव्यू में कहा, ''पाकिस्तान के लोग मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। वो मेरे पोस्ट और वीडियो पर कमेंट कर, मेरी गंदी फोटोज वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। भारत के लोग मुझे इतना प्यार करते हैं लेकिन वो लोग ब्लैकमेल करते हैं। वो कहते हैं कि, ''तुम्हारी गंदी-गंदी फोटो वायरल हो जाएगी।'' वो कहते हैं कि, ''तुम्हारे बच्चों के टुकड़े-टुकड़े'' कर देंगे।''
सीमा बोलीं- मुझे इन धमकियों से नहीं लगता डर!
सीमा हैदर ने ये भी कहा है कि हालांकि उन्हें इन धमकियों से डर नहीं लगता है। सीमा ने कहा कि, 'मैं जब कुछ गलत किया ही नहीं है और ना ही मेरा कोई खराब चरित्र है तो मैं डरू क्यूं? वो कहते हैं कि मुझे अपना इंटरव्यू दो, नहीं तो गंदी-गंदी पिक्चर वायरल कर दी जाएगी।' सीमा ने दावा किया कि उनकी कोई भी ऐसी फोटोज नहीं है, जिसके सामने आ जाने से उन्हें खतरा हो।
सीमा को पाकिस्तानी यूजर्स करते हैं ट्रोल
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सीमा हैदर को पाकिस्तान से धमकियां मिली हैं। मई 2023 में नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आने वाली सीमा हैदर को अक्सर सोशल मीडिया रपर पाकिस्तानी नागरिक ट्रोल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications