Seema Haider: बेटा या बेटी? सीमा हैदर ने बताई क्या है उनकी चाहत! ससुर ने बच्चे को लेकर की थी भविष्यवाणी

Seema Haider Pregnancy: पाकिस्तान से प्यार के लिए अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर ने कुछ समय पहले ही अपने गर्भवती होने की जानकारी दी थी। 4 बच्चों की मां सीमा पांचवे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अब उन्होंने अपनी गोद भराई की रस्म को लेकर जानकारी शेयर की है। सीमा ने बताया कि जल्द ही उनके गोद भराई की रस्म होने वाली है और वो बेहद खुश हैं।

सीमा सात महीने की गर्भवती हैं और इस दौरान उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तान में अपने पहले पति से सीमा के चार बच्चे हैं, लेकिन भारत आकर सचिन मीणा से शादी करने के बाद यह उनका पहला बच्चा होगा। सीमा ने यह भी कहा कि उनका पूरा परिवार और ससुराल पक्ष इस खुशखबरी को लेकर बहुत उत्साहित है।

Seema Haider

लड़का या लड़की, सीमा को किसकी चाहत?

सीमा ने कहा, "हम सभी बहुत खुश हैं। लड़का हो या लड़की, यह मायने नहीं रखता। भारत में लड़कियों को भी लड़कों के बराबर माना जाता है। मैंने बहुत कुछ सोच रखा है। बच्चा होने के बाद मैं माता का जागरण करवाना चाहती हूं। वृंदावन जाने की भी मेरी बड़ी इच्छा है। अब तो अपने चुन्नु-मुन्नु के साथ ही जाऊंगी।"

बता दें, कुछ वक्त पहले सीमा हैदर के ससुर और सचिन मीना के पिता ने दावा किया था कि उनके घर लड़के का आगमन होगा। उन्होंने कहा था कि वो हस्तरेखा विज्ञान जानते हैं और उन्हें पूरा यकीन है कि सचिन और सीमा की संतान लड़का होगा।
ये भी पढ़ें: Seema Haider: आखिर क्यों महाकुंभ नहीं जा पा रही सीमा हैदर? चढ़ाएंगी 51 लीटर गाय का दूध

बेबी का नाम भारतीय लोग चुनेंगे

सीमा ने कहा कि उनकी गोद भराई हिंदू रीति-रिवाज से पूरी होगी। उन्होंने आगे कहा, "जैसे ही मेरा बेबी होगा, उसका नाम भारत के लोग ही रखेंगे। मेरी यही इच्छा है कि अगर लड़का हुआ तो श्रीकृष्ण जी के किसी नाम जैसा हो और अगर लड़की हुई तो कोई सुंदर सा नाम आप लोग बताइएगा। जो नाम आप देंगे, हम वही रखेंगे।"

महाकुंभ में न जा पाने का अफसोस

सीमा ने बताया कि प्रेग्नेंसी के कारण वह महाकुंभ में शामिल नहीं हो पा रही हैं और इस बात का उन्हें बहुत अफसोस है। उन्होंने महाकुंभ के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, "मैं हाथ जोड़कर सीएम योगी जी को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने इतनी अच्छी व्यवस्था की है।"

परिवार में खुशी का माहौल

सीमा ने बताया कि उनका ससुराल परिवार भी इस खुशखबरी से बेहद खुश है। सीमा ने बताया कि वो और उनके परिवार के सभी लोग नन्हे मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं। बच्चा घर में खुशियां लेकर आएगा।
ये भी पढ़ें: Seema Haider Pregnancy: 'बाकी का हिसाब खुदा करेगा', 5वीं बार प्रेग्नेंट सीमा हैदर पर पहले पति ने निकाली भड़ास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+