Seema Haider: आखिर क्यों महाकुंभ नहीं जा पा रही सीमा हैदर? चढ़ाएंगी 51 लीटर गाय का दूध

Seema Haider: पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ग्रेटर नोएडा में अपने नए पति सचिन मीणा के साथ रह रही सीमा अब हिंदू धर्म और रीति-रिवाजों में पूरी तरह रम गई हैं। इसी कड़ी में इस बार उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ में 51 लीटर गाय का दूध चढ़ाने का फैसला किया है।

सीमा पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली थी। ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सचिन के संपर्क में आने के बाद सीमा प्यार की खातिर अपने चार बच्चों को लेकर अवैध रूप से भारत आ गई। सीमा ने अपने प्यार के लिए अपने देश, अपनी पहचान और पुराने रिश्तों को पीछे छोड़ दिया और अब ग्रेटर नोएडा में अपने नए पति सचिन मीणा के साथ एक नई जिंदगी जी रही हैं।

Seema Haider

महाकुंभ में चढ़ाएंगी गाय का दूध

सीमा और सचिन ने तय किया है कि वे संगम पर 51 लीटर गाय का दूध चढ़ाएंगे। हालांकि सीमा अपनी गर्भावस्था के कारण महाकुंभ में खुद शामिल नहीं हो पाएंगी। उनके वकील एपी सिंह ने बताया कि वह सीमा और सचिन की ओर से मंगलवार को कुंभ में प्रसाद चढ़ाने जाएंगे।
ये भी पढ़ें: MP News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ में हिंदुओं के लिए दिया बड़ा बयान

सीमा ने अपनाया हिंदू धर्म

सीमा हैदर का कहना है कि उन्होंने सचिन मीणा से शादी करने के बाद हिंदू धर्म अपना लिया है। सचिन ने कहा कि वे दोनों महाकुंभ में जाना चाहते थे, लेकिन सीमा की गर्भावस्था के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। सीमा ने कहा कि वह सोशल मीडिया और टेलीविजन के जरिए महाकुंभ का दर्शन करेंगी। उन्होंने सभी से महाकुंभ जाने की अपील की है। बता दें, सीमा पांचवी बार मां बनने वाली हैं। जल्द ही उनके और सचिन के घर नन्हें मेहमान का आगमन होने वाला है।

सोशल मीडिया पर सीमा की अपील

सीमा ने कहा कि वह खुद महाकुंभ में नहीं जा पा रही हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए दर्शन करेंगी। साथ ही, उन्होंने सभी से अपील की कि वे महाकुंभ जरूर जाएं और इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनें।

पाकिस्तान से भारत आने की कहानी

सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद से मई 2023 में वह अपने चार बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत आईं। जुलाई 2023 में भारतीय अधिकारियों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा के साथ रहते हुए पाया। सचिन और सीमा की मुलाकात 2019 में ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

पाकिस्तानी पति ने की बच्चों की कस्टडी की मांग

सीमा हैदर का पहला पति गुलाम हैदर, जो पाकिस्तान में रहता है, अपने चार बच्चों की कस्टडी लेने के लिए भारतीय वकील की मदद ले रहा है। गुलाम का दावा है कि सीमा ने बिना उसकी इजाजत के बच्चों को भारत लाया है।
ये भी पढ़ें: MP: कोहरे के कारण अटकी स्पेशल ट्रेन फिर से चलेगी, महाकुंभ का सफर होगा आसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+