Seema Haider Film : 'MNS में दम है तो मुझ पर...' अमित जानी ने दिया महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को करारा जवाब
Seema Haider Story: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का भविष्य क्या होगा ये किसी को पता नहीं लेकिन सीमा-सचिन की प्रेम कहानी पर हर किसी के अपने-अपने विचार हैं। मेरठ निवासी उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी तो दोनों की प्रेम कहानी पर फिल्म भी बना रहे हैं।

'कराची टू नोएडा' नाम की इस फिल्म के लिए लीड फेस भी फाइनल हो चुका है, जानी मानी मॉडल फरहीन फलक फिल्म में सीमा का किरदार निभाने जा रही हैं, हालांकि सचिन का रोल कौन प्ले करेगा, ये अभी तय नहीं हुआ है।
'किसी भी पाकिस्तानी को जगह नहीं मिलनी चाहिए'
लेकिन इस बीच इस फिल्म को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। दरअअसल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी की मनसे की ओर से इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है और अमित जानी को धमकी भी दी गई है। MNS नेता अमेय खोपकर ने अपने ट्वविटर अकाउंट से ट्ववीट किया है कि 'हम अपने रुख पर कायम हैं, किसी भी पाकिस्तानी को भारतीय फिल्म उद्योग में जगह नहीं मिलनी चाहिए, हम इसका विरोध करते हैं।'
'वे बेशर्म देशद्रोहियों के अलावा कुछ नहीं हैं'
उन्होंने आगे लिखा कि 'इस वक्त पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भारत में हैं जो कि कथित तौर पर आईएसआई एजेंट है लेकिन हमारी इंडस्ट्री के कुछ लोग ऐसे हैं जो कि पब्लिसिटी के भूखे हैं और और ये लोग सीमा को एक अभिनेत्री के रूप में लॉन्च करने के इच्छुक हैं। वे बेशर्म देशद्रोहियों के अलावा कुछ नहीं हैं। इसे स्पष्ट चेतावनी समझें कि यह बकवास बंद करें अन्यथा मनसे के क्रोध से बच नहीं पाएंगे।सावधान!'
'एमएनएस में दम है तो हमला करके दिखाए'
मनसे नेता के इस ट्वीट के बाद अमित जानी ने भी करारा जवाब दिया है। इंडिया टीवी के खबर के मुताबिक अमित जानी ने कहा कि 'वो रूकने वाले नहीं हैं, 19 अगस्त को मुंबई आएंगे। एमएनएस में दम है तो हमला करके दिखाए।' मालूम हो कि अमित जानी इस वक्त इसी फिल्म की वजह से जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं।
सीमा ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया
उन्होंने सीमा हैदर को भी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था लेकिन अब खबर आ रही है कि सीमा ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। इससे पहले भी अमित जानी को फिल्म की वजह से धमकी मिली थी। आपको बता दें कि उन्होंने सीमा के पति गुलाम हैदर को भी भारत आने का न्योता भेजा है, उनका कहना है कि 'सीमा के बारे में जितनी अच्छी जानकारी वो दे सकते हैं, उतनी अच्छी जानकारी कोई नहीं दे सकता है।'
'A Tailor Murder Story'
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी पहली बार चर्चा में तब ही आए थे, जब इन्होंने पुरजोर तरीके से महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों के कथित उत्पीड़न का विरोध किया था। इन्होंने मनसे के ही तर्ज पर ही अपनी उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना का गठन किया है। ये शिवपाल यादव के समर्थक कहे जाते हैं तो वहीं अपने बेबाक बयानों की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। 'कराची टू नोएडा' के अलावा वो इन दिनों 'A Tailor Murder Story' को लेकर भी चर्चा में हैं, जो कि चर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications