'Wait & Watch, ये मत सोचना कि मैं भूल गई..', सीमा हैदर की चोरी हुई ये खास चीज, तो यूट्यूब पर खुलेआम धमकाया

Seema Haider News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने अक्सर अपने सोशल मीडिया वीडियो और तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सीमा हैदर अपने यूट्यूब चैनल पर डेली ब्लॉग के जरिए अपनी निजी जिंदगी के बारे में लोगों को बताते रहती हैं।

सीमा हैदर फिलहाल अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में रहती हैं। सीमा हैदर इन दिनों परेशान हैं, जिसके बारे में उन्होंने अपने लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो में बताया है। (वीडियो अंत में)

Seema Haider

सीमा हैदर फेक अकाउंट से हुईं परेशान

सीमा हैदर अपने यूट्यूब चैनल @SeemaSachin10 हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी जेठानी अंजलि मीणा से बात करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सीमा हैदर कहती हैं कि किसी ने उनकी भाभी के यूट्यूब चैनल और उनके अकाउंट के फेक अकाउंट बनाए हुए हैं। सीमा ने दावा किया कि वो कंटेंट भी कॉपी करते हैं।

सीमा हैदर ने इन फेक अकाउंट क्रिएट करने वालों को धमकाया है और कहा है कि वो जल्दी इनका निपटारा करेंगी। सीम हैदर कहती हैं, ''सीमा हैदर ने कहा कि, जिन लोगों ने हमारे फेक अकाउंट को सब्सक्राइब किया है, उसे अनफोलो कर दीजिए। क्योंकि मेरी भाभी की आईडी किसी ने चुरा ली है।''

'कोई ये ना समझें कि...हम अपनी आईडी भूल गए हैं...'

सीमा हैदर ने आगे कहा, ''हमें थोड़ा-बहुत आइडिया है कि ये किसने किया है...। जब हमें पूरी तरह पता चल जाएगा...तो आप कहां जाएंगे। उनकी भी मुश्किलें बढ़ेंगी। बहुत समय पहले ही ऐसा हुआ है और हम देख लेंगे आगे। बहुत सारी वीडियो हमने देखी है, जिससे हमें बहुत सारी हिंट मिल चुकी है। सो Wait & Watch...कोई ऐसा ना समझे कि हम उस आईडी को भूल चुके हैं। हमें अपनी आईडी याद है, हमारे साथ धोखा किया गया है। वो आईडी रबूपुरा के लोगों के पास नहीं है...। किसी बाहर के लोगों के पास है। हमें पता है कि किसके पास है लेकिन जब पूरी तरह कंफर्म हो जाएगा तो जाकर उससे अपनी आईडी भी लेंगे और उसे बता भी देंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+