सुपर-30 फ़िल्म के ट्रेलर में रितिक रोशन को देखकर आनंद कुमार क्या बोले?

बिहार में ग़रीब छात्रों के लिए आईआईटी की कोचिंग चलाने वाले आनंद कुमार की ज़िंदगी पर आधारित फ़िल्म सुपर-30 का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है.
फ़िल्म में रितिक रोशन लीड रोल में हैं यानी वो पर्दे पर आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं.
'सुपर 30' के ट्रेलर आते ही इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि फ़िल्म के अभिनेता रितिक रोशन क्या सही बिहारी लहज़े में बोल पा रहे हैं? कई लोगों का कहना है कि रितिक रोशन अपने संवादों में बिहारी अंदाज़ वाली हिन्दी को आत्मसात नहीं कर पाए हैं.
कई लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि रितिक की जगह मनोज वाजपेयी या पंकज त्रिपाठी होते तो सुपर 30 के संस्थापक और गणित के जाने-माने टीचर आनंद कुमार के किरदार के साथ ज़्यादा न्याय कर पाते.
लेकिन आनंद कुमार क्या अपने किरदार के रूप में रितिक रोशन से ख़ुश हैं?

सुपर-30 पर आनंद कुमार की प्रतिक्रिया
इस बारे में आनंद कुमार ने बीबीसी से कहा, ''मैं, बहुत ख़ुश हूं. अभी तो ट्रेलर ही देखा है और लग रहा है कि वो रितिक नहीं बल्कि मैं ही हूं. ट्रेलर में हाशिए के समाज के एक शिक्षक के संघर्ष की झलक साफ़ दिख रही है. ट्रेलर में तो हमारी पीड़ा, संघर्ष और सुपर 30 की यात्रा की एक झलक भर है. पूरी फ़िल्म हमारे जीवन की कई अहम घटनाओं से पर्दा हटाएगी. मैं बहुत ख़ुश हूं कि 12 जुलाई को फ़िल्म रिलीज़ होने जा रही है.''
इस बारे में बीबीसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर पाठकों से भी पूछा कि उन्हें फ़िल्म का ट्रेलर कैसा लगा और आनंद कुमार के रोल में रितिक रोशन कैसे लगे? इस पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं.
सुमित कृष्णा ने लिखा, ''पंकज त्रिपाठी उर्फ़ कालीन भैया ज्यादा मुफ़ीद रहते आनंद सर की भूमिका के लिए.''
प्रदीप लिखते हैं, ''इस फ़िल्म में राज कुमार राव या पंकज त्रिपाठी जैसे एक्टर्स की ज़रूरत थी, जिन्होंने थियेटर किया है. रितिक ग्लैमरस हैं.'
जयंत कुमार ने लिखा, ''कहानी डायलॉग सब कुछ ठीक है पर रितिक रोशन की ओवर एक्टिंग कुछ ज़्यादा ही दिख रही है.''
राजेश कुमार लिखते हैं, ''रितिक रोशन की एक्टिंग से बिहारी लहज़ा नदारद दिखा. मनोज वाजपेयी या पंकज त्रिपाठी इस रोल के लिए काफी अच्छे रहते.''
सौरभ सिंह ने लिखा, ''रितिक बिहारी लहज़े को पकड़ने में बिलकुल नाकाम रहे हैं. रितिक के हाव-भाव 'कोई मिल गया' के रोहित जैसे लग रहे हैं.''
मनीष कुमार लिखते हैं, ''ये फ़िल्म बड़ी हिट साबित होगी.''
गजानन ने लिखा, ''ग़ज़ब का ट्रेलर है. रितिक रोशन सर कमाल की एक्टिंग है.''
ट्विटर हैंडल @RoflGandhi ने अपने एक पुराने ट्वीट को री-ट्वीट किया है. इस ट्वीट में @RoflGandhi ने लिखा था, ''अच्छे चेहरे के साथ दिक्क़त ये है कि जब रितिक भी आम भारतीय दिखने की कोशिश करते हैं तो वो एक ऐसे रईस लगते हैं, जो शराब में डूब चुका है.''
सुपर 30 के आनंद कुमार कितने हीरो कितने विलेन?
आनंद कुमार क्यों नहीं जारी करते स्टूडेंट्स की लिस्ट?
आनंद कुमार के भाई पर हमला हुआ या हादसा?
सुपर-30 फ़िल्म के डायरेक्टर विकास बहल हैं.
फ़िल्म 12 जुलाई को रिलीज़ होगी. फ़िल्म में रितिक रोशन के अलावा मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी. नंदिश सिंह और अमित साद भी हैं.
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications