VIRAL VIDEO: क्या होती है अजान, बेटी के मासूम सवाल का एक्टर ने कुछ ऐसे दिया जवाब

नई दिल्ली। इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है, लॉकडाउन की वजह से लोग अपने-अपने घरों में ही नमाज अता कर रहे हैं, इसी बीच टीवी के मशहूर एक्टर करणवीर बोहरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बेहद ही क्यूट वीडियो अपलोड किया है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, दरअसल, इस वीडियो में करणवीर बोहरा की बेटियों ने उनसे पूछा है कि ये अजान क्या होती है?

Recommended Video

    Karanvir Bohra shares Heart Touching Video Message on Social Media, Video goes Viral |वनइंडिया हिंदी
    जब बेटी ने पूछा-क्या होती है अजान?

    जब बेटी ने पूछा-क्या होती है अजान?

    अपना वीडियो शेयर करते हुए टीवी एक्टर ने कहा कि जब पहली बार मेरी बेटियों ने अजान सुनी तो मुझसे उन्होंने पूछा कि पापा,अजान क्या होती है, तब मैंने अपनी दोनों बेटियों को बताया कि अजान एक तरह की प्रार्थना है,जिसे दिन में 5 बार किया जाता है, इसके बाद उन्होंने अपनी बेटियों से सबको रमजान की मुबारकबाद देने के लिए कहा। करणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है, इसे अभी तक 11,000 से अधिक बार देखा जा चुका है, तो वहीं 2,800 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है, लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं।

    'वो लॉकडाउन के दौरान घर में अपनी पत्नी का हाथ बटाएं'

    गौरतलब है कि करणवीर बोहरा टीवी के जाने माने सितारे हैं, वे कई लोकप्रिय टीवी शोज में नजर आ चुके हैं, करणवीर बोहरा ने 'बिग बॉस 12' में भी पार्टिसिपेट किया था,उन्होंने कुछ दिन पहले एक फनी फोटो शेयर करके सारे पतियों से अपील की थी कि वो लॉकडाउन के दौरान घर में अपनी पत्नी का हाथ बटाएं।

    'अच्छा होगा अगर आदमी लोग घर में महिलाओं की मदद करें'

    करणवीर ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे झाड़ू पकड़े खड़े थे, इस पोस्ट के साथ करणवीर ने लोगों से अपील की थी कि वे क्वारनटीन पीरियड में घर पर रहकर काम में अपनी पत्नी का हाथ बटाएं, करणवीर ने लिखा था कि उदाहरण पेश करते हुए घर की सफाई कर रहा हूं, बच्चियों को खाना खिला रहा हूं, जब पत्नी घर के दूसरों काम को करती है तो मैं उसकी मदद करता हूं, बड़ा आनंद आता है, आप भी कीजिए।

    इस्‍लाम में रमजान या रमदान को बेहद पवित्र माना जाता है

    गौरतलब है कि 'रमजान' के पाक महीने की शुरूआत हो चुकी है, इस्लामिक कैलेंडर का यह महीना त्याग, सेवा, समर्पण और भक्ति का मानक है, इस्‍लाम में 'रमजान' या 'रमदान' को बेहद पवित्र माना जाता है, यह इस्‍लामी कैलेंडर का नवां महीना है, 'रमजान' को कुरान के जश्न का भी मौका माना जाता है।

    'रमजान' के महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं...

    'रमजान' के महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं...

    इस दौरान सभी इस्लामिक लोग रोजा रखते हैं, दरअसल दुनियाभर के मुस्लिमों के लिए 'रमजान'का महीना इबादतों भरा होता है, मान्यता है कि 'रमजान' के महीने में जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और जो रोजे रखता हैं उसे ही जन्नत नसीब होती है, यह महीना प्रेम और अपने ऊपर संयम रखने का मानक है इसलिए कहा गया है कि हर मुसलमान को 'रोजा' जरूर रखना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+