शीना बोरा हत्याकांड: जेल जाकर क्या से क्या हो गई इंद्राणी मुखर्जी, देखिए ताजा तस्वीरें
नयी दिल्ली। शीना बोरा हत्याकांड मामले में जेल में कैद इंद्राणी मुखर्जी समेत तमाम आरोपियों की न्यायिक हिरासत 6 जून तक बढ़ा दी है। केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को मंगलवार को मुंबई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान की उनकी जो तस्वीरें सामने आईं उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कभी ऐशो आराम की जिंदगी जीने वाली इंद्राणी मुखर्जी जेल में जाने के बाद बदल गई हैं। इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर ने किया खुलासा- 'शीना बोरा को गला घोंटकर मारा गया था'

स्टाइल और फैशन के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देने वाली इंद्राणी के बाल सफेद हो गए हैं। चेहरा उदासी से भरा नजर आ रहा है। पहले से वो काफी कमजोर हो चुकी है। पार्टी और डिस्को की शौकीन इंद्राणी को जेल की कालकोठरी ने सफेद कर दिया है। आपको बता दें कि शीना वोरा मर्डर केस ने सबको हिलाकर रख दिया था। मां इंद्राणी मुखर्जी पर हत्या का आरोप लगा।
जेल जाकर क्या से क्या हो गई इंद्राणी मुखर्जी
मीडिया कंपनी की सीईओ रह चुकी इंद्राणी मुखर्जी को पुलिस ने बेटी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। आ पको बता दें कि हाल ही में एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें शीना को बेहद कमजोर और बदसूरत दिखाया गया था। जिसके बाल सफेद हो चुके थे। चेहरे पर झुर्रियां पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications