जम्‍मू कश्‍मीर: बांदीपोर में सेना ने लश्‍कर के एक आतंकी को मारा, शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन और पत्थरबाजी

सुरक्षाबलों ने उत्‍तर कश्‍मीर के बांदीपोर के हाजिन में मुठभेड़ में एक आतंकी को मार दिया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों को बांदीपोर के गांव शकूरुद्दीन में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद यहां पर सेना और सुरक्षाबलों की टीम ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च किया।

बांदीपोर। सुरक्षाबलों ने उत्‍तर कश्‍मीर के बांदीपोर के हाजिन में मुठभेड़ में एक आतंकी को मार दिया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों को बांदीपोर के गांव शकूरुद्दीन में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद यहां पर सेना और सुरक्षाबलों की टीम ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन लॉन्‍च किया।

bandipore-indian-army

सर्च टीम पर आतंकियों ने की फायरिंग
सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों ने सर्च टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और एनकाउंटर शुरू हो गया। जो आतंकी मारा गया है वह पाकिस्‍तानी है और आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा का सदस्‍य है। सर्च ऑपरेशन जारी है क्‍योंकि यहां पर और आतंकी छिप हुए हैं। एनकाउंटर वाली जगह पर लोगों ने आतंकी के मारे जाने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और सेना पर पत्‍थरबाजी हो रही है। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने ट्वीट कर इस ऑपरेशन की जानकारी दी। उन्‍होंने अपनी ट्वीट में लिखा है लश्‍कर-ए-तैयबा के एक आतंकी जो विदेशी आतंकी है, उसे बांदीपोर के हाजिन में एक सेना, जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ के ज्‍वॉइन्‍ट ऑपरेशन में ढेर कर दिया गया है।

दो दिन पहले ही मारा गया एक आतंकी
दो दिन पहले ही बांदीपोर में एक और आतंकी को सेना ने मार गिराया था। सेना ने इसकी पहचान लश्‍कर के आतंकी के तौर पर की थी। उस आतंकी को बांदीपोर के बोन मोहल्‍ला में मारा गया था और इसके बाद यहां पर भी विरोध प्रदर्शन हुए थे। उस समय सुरक्षाबलों और स्‍थानीय नागरिकों के बीच झड़प की आड़ में एक आतंकी भाग निकलने में सफल हो गया था। इस आतंकी को गोली लगी थी। उस समय गुस्‍साए स्‍थानीय नागरिकों ने आतंकी का शव पुलिस को नहीं दिया था और वहीं के कब्रिस्‍तान में उसका अंतिम संस्‍कार किया गया था। पुलिस की ओर से कहा गया था कि अगर किसी ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्‍सा लिया या भीड़ को उकसाया तो फिर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+