हिंडनबर्ग ने जिस SEBI चीफ माधबी बुच पर लगाया आरोप, उनके पास है अथाह संपत्ति, जानें कितनी मिलती है सैलरी
SEBI Chairperson Madhabi Puri Buch Net Worth: अडानी ग्रुप के खिलाफ रिपोर्ट जारी करने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने व्हिसलब्लोअर दस्तावेजों का हवाला देते हुए सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाया है। हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट में कहा है कि सेबी की चेयरपर्सन माधबी बुच और उनके पति धवल बुच की उन ऑफशोर कंपनियों में हिस्सेदारी है, जो अडानी ग्रुप की वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी हुई थी।
सेबी की चेयरपर्सन माधबी बुच और उनके पति धवल बुच ने हिंडनबर्ग के आरोपों खंडन किया है। एक संयुक्त बयान में माधबी पुरी बुच और उनके पति ने आरोपों का जोरदार खंडन करते हुए कहा, "10 अगस्त 2024 की हिंडनबर्ग रिपोर्ट में हमारे खिलाफ लगाए गए आरोपों पर हम ये कहना चाहेंगे हम रिपोर्ट में लगाए गए निराधार आरोपों और आक्षेपों का दृढ़ता से खंडन करते हैं। इन आरोपों में कोई सचाई नहीं है। हमारी जिंदगी और वित्तीय लेनदेन खुली किताब हैं।''

ये भी पढ़ें- गौतम अडानी बना रहे हैं रिटायरमेंट प्लान, कौन संभालेगा उनका लाखों करोड़ का साम्राज्य, किसे देंगे अपनी गद्दी?
इन आरोपों के बीच सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच अपनी संपत्ति को लेकर विवादों में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि माधबी पुरी बुच और उनके पति की संपत्ति कितनी है।
Madhabi Puri Buch And Dhaval Buch Net Worth: माधबी पुरी बुच और धवल बुच की संपत्ति
द मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक आईआईएफएल (IIFL) के एक प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षरित फंड की घोषणा में कहा गया है कि माधबी पुरी बुच और धवल बुच की कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपये में लगभग 83 करोड़ रुपये होंगे। इसमें बताया गया है कि निवेश का स्रोत उनको मिलने वाला वेतन है। माधबी बुच को अप्रैल 2017 में सेबी का "पूर्णकालिक सदस्य" नियुक्त किया गया था।

Madhabi Puri Buch Salary: माधबी पुरी बैच सैलरी कितनी है?
द मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक जब माधबी बुच को सेबी का "पूर्णकालिक सदस्य" बनाया गया था तो, उनको 375,000 रुपये प्रति माह के वेतन पर नियुक्त किया गया था। वहीं अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेबी प्रमुख की सैलरी साढे तीन लाख के आसपास है। वहीं www.sebi.gov.in की वेबसाइट पर माधबी पुरी बैच की ग्रॉस सैलरी 3,19,500.00 लिखी हुई है। वहीं उनकी सालाना सैलरी लगभग 36 से 40 लाख के आसपास है।

ये भी पढ़ें- Hindenburg Report: अडानी मामले में हिंडनबर्ग का एक और बड़ा खुलासा, अब लेपेटे में SEBI चीफ, जानिए पूरा मामला
Madhabi Puri Buch Profile: माधबी पुरी बैच के बारे में जानिए?
🔴मार्च 2022 को माधबी पुरी बुच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। सेबी भारत के 3 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा के शेयर बाजार की देखरेख करता है।
🔴माधबी बुच को अप्रैल 2017 में सेबी का "पूर्णकालिक सदस्य" नियुक्त किया गया था। सेबी में पूर्णकालिक सदस्य के रूप काम करते हुए उन्होंने मार्केट रेगुलेशन, निवेश प्रबंधन और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख विभागों की देखरेख की।
🔴सेबी में शामिल होने से पहले माधबी बुच शंघाई में न्यू डेवलपमेंट बैंक की सलाहकार थीं। वहीं आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) में मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ थीं।
🔴माधबी बुच निजी इक्विटी फर्म ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल के लिए सिंगापुर कार्यालय के प्रमुख के रूप में भी काम कर चुकी हैं। आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया है।
🔴माधबी बुच ने आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) से एमबीए और सेंट स्टीफन कॉलेज नई दिल्ली से गणित में डिग्री ली है।
ये भी पढ़ें- Adani-Hindenburg: चीन के इशारे पर हिंडनबर्ग की अडानी को डूबोने वाली रिपोर्ट? मास्टरमाइंड अनला चेंग की साजिश?












Click it and Unblock the Notifications