VIDEO: कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की जनसभा हंगामा, जमकर चले लात घूंसे
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की जनसभा में कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई की खबर है। बताया जा रहा है कि गुजरात के अहमदाबाद में पाटिदार नेता हार्दिक पटेल एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ है और अंत में हाथापाई शुरू हो गई। हालांकि इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि जनसभा में उपस्थित भीड़ कैसे बेकाबू हो गई और वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ मारपीट करने लगी।

बता दें कि शुक्रवार को हार्दिक पटेल गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे तभी एक शख्स अचानक मंच पर पहुंचा और थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ जड़ने की घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने शख्स की जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इतना ही नहीं, ये शख्स हार्दिक से हाथापाई भी करने लगा।
इस घटना के तुरंत बाद मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने चाटा मारने वाले शख्स को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। गुस्से में आगबबूला कार्यकर्ताओं ने इस शख्स को बुरी तरह पीटा। हार्दिक पटेल को थप्पड़ मारे जाने की घटना के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से उनकी सुरक्षा की मांग की है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की है कि हार्दिक पटले की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें फिर से वाई प्लस सिक्योरिटी प्रदान की जाए।
यह भी पढ़ें- थप्पड़ कांड के बाद हार्दिक बोले- BJP वाले मुझे मारना चाहते हैं, मरते दम तक गुजरात के लिए लड़ता रहूंगा












Click it and Unblock the Notifications