मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद प्रोफेसर यशपाल का निधन

नोएडा। भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद् प्रोफेसर यशपाल का बीती देर रात निधन हो गया, वे 90 साल के थे। आपको बता दें कि साल 2013 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था। इसके पहले 1976 में उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया था।

मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद प्रोफेसर यशपाल का निधन

एक नजर उनके सफर पर..

  • प्रोफेसर यशपाल का जन्म 26 नवंबर 1926 को हरियाणा में हुआ था।
  • यशपाल ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से फिजिक्स में पीएचडी डिग्री हासिल की थी।
  • उन्होंने अपने करियर की शुरूआत टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च से की थी।
  • 1973 में सरकार ने उन्हें स्पेस एप्लीकेशन सेंटर का पहला डॉयरेक्टर नियुक्त किया गया।
  • 1983-84 में वे प्लानिंग कमीशन के चीफ कंसल्टेंट भी रहे।
  • वह 1983-84 में योजना आयोग के मुख्य सलाहकार रहे थे।
  • 1986 से 1991 तक यूजीसी के चेयरमैन रहे थे।
  • 2007 से 2012 तक जेएनयू के चांसलर रहे थे।
  • वह दूरदर्शन पर विज्ञान से जुड़े कार्यक्रम 'टर्निंग प्वाइंट' के एंकर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+