Schools Reopening: इन-इन राज्यों और शहरों में जल्द खुलेंगे स्कूल, जानिए हर अपडेट

Schools Reopening: 4 अक्टूबर से किन-किन राज्यों और शहरों में खुलेंगे स्कूल, जानिए हर अपडेट

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर: भारत में कोरोना वायरस की स्थिति अब बहुत हद तक कंट्रोल में हैं। ऐसे में हर राज्य सरकार इस कोशिश में है कि जल्द से जल्द सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को खोला जाए। महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु समेत कुछ राज्यों को छोड़कर ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को अगस्त-सितंबर में खोल दिया गया था। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी आने वाले फेस्टिवल सीजन के बाद स्कूलों को खोलने पर विचार किया जाएगा। वहीं दिल्ली, यूपी, बिहार, गुजरात समेत कई राज्यों में प्राइमरी स्कूल खोलने की योजना बनाई जा रही है। आइए जानें किस राज्य में स्कूलों को खोलने को लेकर क्या अपडेट है।

Schools Reopening

- महाराष्ट्र में कब खुलेंगे स्कूल

-महाराष्ट्र भर में स्कूल 4 अक्टूबर से खोले जा सकते हैं। राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अनुमति के बाद राज्यभर में 4 अक्टूबर से स्कूल खोले जा सकते हैं। इसके लिए शिक्षकों और छात्रों के लिए संबंधित जिला प्रशासन द्वारा एसओपी जारी किए जाएंगे। यह निर्णय राज्य में कोविड -19 मामलों में काफी गिरावट के बाद आया है। आदेश के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में 4 अक्टूबर से कक्षा 8 से 12वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 5 से 12वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे।

मुंबई: 4 अक्टूबर से मुंबई में 8वीं से 12वीं कक्षा के स्कूलों को खोलने की बात पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि स्कूलों को खोलने से पहले अभिभावकों के साथ एक बैठक किया जाएगा। उनका क्या कहना है, उनके कोई सुझाव तो नहीं हैं, इसपर विचार किया जाएगा, इसलिए स्कूल खुलने से पहले हमने जूम बैठक आयोजित की है। उसके बाद ही हम फैसले लेंगे कि स्कूलों को खोलना है या नहीं।

नागपुर: नागपुर नगर निगम (एनएमसी) ने 8वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 4 अक्टूबर से स्कूलों को खोलने का फैसला किया है। छात्रों को माता-पिता की सहमति की आवश्यकता होगी। वहीं स्कूली शिक्षकों और कर्मचारियों को वैक्सीनेट होना अनिवार्य होगा।

-केरल में कब खुलेंगे स्कूल?

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि डेढ़ साल तक चले कोरोना के प्रकोप के केरल में बंद स्कूल 1 नवंबर से फिर से खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि केरल में कक्षा 1 से लेकर 7 तक और 10वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल फिर से खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाकी कक्षाएं 15 नवंबर से शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि स्कूल जाने वाले सभी बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को दूर करने के राज्य और जिला स्तर पर उनके फीडबैक लेने की भी तैयारी की जाएगी।

-कर्नाटक में कब खुलेंगे स्कूल?

कर्नाटक में शुक्रवार यानी 1 अक्टूबर से कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए गए हैं। वहीं कक्षा 5 से नीचे के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर दशहरा के बाद कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक के बाद फैसला किया जाएगा। कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि त्योहार के बाद मुख्यमंत्री और तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) और अन्य विशेषज्ञ इस विषय पर एक बैठक करेंगे और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय करेंगे।

-दिल्ली में कब खुलेंगे कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल

दिल्ली में 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को सितंबर में ही खोल दिए गए हैं। कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल को खोले जाने पर दिल्ली आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (डीडीएमए) ने कहा है कि फेस्टिवल सीजन के बाद ही 8वीं क्लास तक के स्कूल खोले जाएंगे। यानी उम्मीद है कि दिल्ली में दिवाली के बाद प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।

-तमिलनाडु में कब खोले जाएंगे स्कूल

तमिलनाडु की सरकार ने कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों को खोलने की अनुमति 1 नवंबर से दी है। राज्य सरकार ने कहा है कि कोविड-19 गाइडलाइंस के कक्षा 1 से 8वीं के लिए कक्षाएं फिर से 1 नवंबर से शुरू होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+