गुजरात में 15 जुलाई से, हरियाणा में 16 तारीख से 9 से 12वीं की कक्षाएं होंगी शुरू

नई दिल्ली, 9 जुलाई: देश के ज्यादातर स्कूल कॉलेज कोरोना महामारी के चलते बंद हैं। हालांकि अब संक्रमण के मामले कम होने लगे हैं तो धीरे-धीरे स्कूलों को भी खोलने पर विचार किया जाने लगा है। गुजरात सरकार ने 15 जुलाई से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल और कॉलेज खोलने का फैसला लिया है। वहीं हरियाणा में 16 जुलाई से स्कूल खुलेंगे। हांलाकि पहले की तरह स्कूल नहीं खुलेंगे, कुछ नियमों के साथ स्कूल खोले जाएंगे।

school

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने शुक्रवार को कहा, 16 जुलाई से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल राज्य में खुल जाएंगे। हालांकि स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना जरूरी होगा। अगर कोरोना की स्थिति सामान्य रहती है तो 9वीं से पहले की कक्षाओं को भी जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा। कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद इस पर जल्द फैसला होगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने कक्षा 12वीं के लिए स्कूल खोलने का फैसला लिया है। 15 जुलाई से फिर से स्कूल खोले जाएंगे। इसके अलावा स्नातक, स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए कॉलेज भी 15 जुलाई से खुल जाएंगे। हालांकि कैंपस में 50 फीसदी छात्रों को जाने की अनुमति होगी। रूपाणी ने कहा कि 15 जुलाई से स्कूल खुलेंगे लेकिन हाजिरी अनिवार्य नहीं होगी। छात्र अपनी मर्जी से फिजिकली कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।

भारत में घट रहे कोरोना के मामले

देश में कोरोना वायरस के मामले बीते दिनों में लगातार घटे हैंय़ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया है कि बीते 24 घंटे के दौरान देश भर में कुल 43,393 नए पॉज़िटिव मामले मिले जबकि 911 मरीज की मृत्यु हो गई। देश में एक्टिव केस घटकर अब 4,58,727 रह गए हैं। इस समय दक्षिण भारत से ही कोरोना के ज्यादा नए मामले आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+