बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते नोएडा में 8 अक्‍टूबर तक बंद‍ किए गए स्‍कूल, होगीं ऑनलाइन क्‍लास

बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते नोएडा में 8 अक्‍टूबर तक बंद‍ किए गए स्‍कूल, होगी ऑनलाइन कक्षाएं

Noida schools closed: देश की राजधानी दिल्‍ली में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को दिल्‍ली और आस पास के क्षेत्रों में प्रदूषण का स्‍तर खतरनाक स्‍तर पर पहुंच गया। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए उससे सटे हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों को 4 नवंबर से 8 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आठ नवंबर तक ऑनलाइन क्‍लास आयोजित करने का आदेश डीएम ने जारी किया है।

school

सभी स्‍कूलों पर लागू होगा ये आदेश
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार गौतम बौद्ध नगर में हायर एजुकेशन सेंटर समेत लगभग 1,800 स्कूल हैं, जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फैले स्थित हैं। ये आदेश उन सभी पर लागू होगा

ऑनलाइन कक्षाएं करवाने का दिया आदेश

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) धर्मवीर सिंह ने कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए यथासंभव ऑनलाइन कक्षाएं करवाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा सभी स्कूलों को आठवीं कक्षा तक के छात्रों को ऑनलाइन मोड में पढ़ाने की स्‍कूलों को आदेश दिया है। सभी कक्षाओं को ऑनलाइन मोड पर स्विच करने के लिए कहा गया है ताकि बच्‍चों की पढ़ाई का नुकसान नहीं हो।

खेल और आउटडोर एक्टिविटी बिलकुल बंद रहेंगी

डीआईओएस ने अपने इस आदेश में कहा कि सभी स्कूलों में खेल जैसी सभी बाहरी गतिविधियां पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी। अधिकारी ने कहा किआठ नवंबर तक स्कूलों में खेल जैसी बाहरी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी गई है।

वायु प्रदूषण हुआ गंभीर

बता दें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही। जिसके चलते दिल्‍ली में धुंध छायी रही। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली से सटे जिले के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एयर क्‍वालि‍टी इनडेक्‍स गुरुवार को गंभीर स्तर पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+