Unlock 5.0: आज से इन राज्यों में खुले स्कूल, ऑड ईवन सिस्टम लागू, जान लें ये जरूरी बातें

Unlock 5.0: आज से इन राज्यों में खुले स्कूल, ऑड ईवन सिस्टम होगा लागू, जान लें ये जरूरी बातें

Unlock 5.0: Schools to reopen on November 2: कोरोना काल में अनलॉक-5 के दिशा-निर्देश के तहत आज से यानी 2 नवंबर से आंध्र प्रदेश, असम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों ने स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। इन राज्यों के अलावा केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय ने भी 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों को आज खोल दिया है। सारे स्कूल केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत खोला गया है। केंद्र सरकार ने स्कूलों को खोलने का फैसला राज्य सरकार के ऊपर छोड़ा है। लेकिन अगर राज्य सरकारे स्कूल खोलती हैं तो उन्हें केंद्र सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन करना होगा। स्कूल जाने के लिए सभी बच्चों को पैरैंट्स से लिखित में सहमति लेना अनिवार्य है। तो आइए बताते हैं आपको सारे दिशा-निर्देश...।

Recommended Video

    School Reopen : देश में कई महीनों के बाद इन राज्यों में सोमवार से खुले स्कूल | वनइंडिया हिंदी
    School Reopen

    असम में क्या है स्कूल जाने के निमय?

    अधिकारियों ने शनिवार (31 अक्टूबर) को कहा कि कोरोनो वायरस महामारी के कारण सात महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद सोमवार (2 नवंबर) को असम में स्कूल फिर से खुलेंगे। असम शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, केवल कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक के छात्रों को COVID-19 दिशानिर्देशों के तहत स्कूल आने कीअनुमति दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में सरकार द्वारा एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है।

    कोरोनो वायरस फैलने के खतरे को कम करने के लिए स्कूल ऑड ईवन सिस्टम का पालन करेगा। यानी कक्षा 6, 8 और 12वीं के छात्र सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को स्कूल में आएंगे। वहीं, कक्षा 7, 9 और 11वीं के छात्र अन्य तीन दिन यानी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को में कक्षाओं में भाग लेंगे।

    सरकार ने यह भी कहा है कि सभी छात्र एक समय में स्कूल में नहीं आएंगे। स्कूल दो शिफ्टों में चलेगा। पहला लंच के पहले और दूसरा लंच के बाद। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वो टॉयलेट को साफ-सुथरा रखें और हर एक से दो घंटे पर स्कूलों को सैनिटाइज करें।

    School Reopen

    हरियाणा में स्कूल खुलने के क्या हैं निमय?

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में भी 2 नवंबर से 9वीं से 12वीं तक के ही छात्रों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। सैनिटाइजर और मास्क बच्चों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। एक कक्षा में सिर्फ 20 छात्र को ही बिठाया जाएगा। क्लास के शुरू होने से पहले और क्लास के खत्म होने के बाद उसको सैनिटाइज करना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

    उत्तराखंड में क्या है नियम

    उत्तराखंड में भी सात महीनों बाद फिर से स्कूल आज खोले जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से सभी स्कूलों को कहा गया है कि एक क्लास में 50 फीसदी से ज्यादा छात्रों को नहीं बिठाया जाएगा। सरकार ने स्कूल से यह भी कहा है कि अगर आपको लगता है कि क्लास में संख्या ज्यादा है तो आप छात्रों को अलग-अलग शिफ्ट में भी बुला सकते हैं। स्कूलों को कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी गई है।

    हिमाचल प्रदेश में स्कूल खुलने के क्या हैं निमय?

    हिमाचल प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। यहां भी क्लास में छात्रों की संख्या कम रखने को कही गई है। एक बेंच पर एक ही छात्र को बिठाया जाएगा वो भी एक दाईं और दूसरा बाईं ओर। स्कूल में हर घंटे में बाथरूम की सफाई करनी होगी।

    School Reopen

    इन राज्यों की क्या है योजना

    तमिलनाडु में भी 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए 16 नवंबर से स्कूलों को खोलने की योजना है। महाराष्ट्र और झारखंड में दिवाली के बाद स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा। राजस्थान में भी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान 16 नवंबर तक बंद हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में पहले से ही स्कूल खुले हैं।

    जो नियम सारे स्कूलों के लिए अनिवार्य है

    - कोई भी स्टूडेंट अपने पैरैंट्स से ल‍िख‍ित अनुमत‍ि के बिना स्कूल नहीं आएगा।
    - फर्नीचर, स्टेशनरी, कैंटीन, लैब के साथ ही पूरे स्कूल को हर दिन सैनिटाइज करना होगा।
    - एक क्लास में 50 फीसदी छात्रों को ही बिठाया जाएगा।
    -दो स्टूडेंट्स के बीच 6 फीट की दूरी अनिवार्य होगी।
    - बिना मास्क स्कूल में एंट्री नहीं होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+