School on Boat: बंग्लादेश की सीमा पर पहली स्कूल बोट, Tripura के डंबूर में शिक्षा क्षेत्र की बड़ी पहल
त्रिपुरा शिक्षा विभाग ने डंबूर जलाशय के द्वीपों में रहने वाले छात्रों के बड़ी पहल की है। अब स्कूल ऑन बोट सेवा के जरिए विद्यार्थी स्कूल पहुंच सकेंगे।
School on Boat: बांग्लादेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करने वाले त्रिपुरा के डंबूर जिले में शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने की बड़ी पहल की गई है। इस क्षेत्र के छात्र अब झील क्षेत्र से निकल कर अच्छी शिक्षा पा सकेंगे। इसके लिए त्रिपुरा की माणिक साहा सरकार ने बड़ी पहल की है। डंबूर झील के लिए शिक्षा विभाग ने बोट ऑन स्कूल सेवा शुरू की है।

दरअसल, डंबूर जलाशय के द्वीपों में रहने वाले छात्रों के लिए स्कूल जाना एक बड़ी चुनौती थी। त्रिपुरा के माध्यमिक शिक्षा निदेशक चांदनी चंद्रन ने कहा कि 'स्कूल ऑन बोट' सेवा डंबूर झील के छोटे द्वीपों में रहने वाले छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कारबुक - डाकमुरा गोमातिबारी एसबी स्कूल इन द्वीपों पर रहने वाले कई छात्रों के लिए प्राथमिक शैक्षणिक संस्थान है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया कि सड़क संपर्क मार्ग ना होने के चलते छात्रों को स्कूल पहुंचने का काफी कठिनाई होती है। छात्र अक्सर ऐसी नावों से सफर करते थे, जिनमें खतरा अधित होता था। ऐसे में एक घटना भी सामने आई। जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से छात्रों के लिए एक नाव चलाने का प्लान किया गया और इसे चलाने के लिए एक कुशल नाविक भी रखा गया।
स्कूल ऑन बोट के जिए प्रतिदिन 100 से अधिक छात्र स्कूल पहुंचे। बोट एक बार में अधिकतम 50 छात्रों को ले जाएगी ये तीन चक्कर में सभी विद्यार्थियों को नाव पार करा देगी।












Click it and Unblock the Notifications