सुशांत केस: डमी डेड बॉडी लेकर सुशांत के घर पहुंची CBI की टीम, जानें आज क्या-क्या हुआ अहम?
नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, इसके बावजूद अभी तक इसमें कोई सही खुलासा नहीं हो पाया है। सुप्रीम के आदेश के बाद सीबीआई ने तेजी से इस केस की जांच शुरू कर दी है। साथ ही उसकी एक टीम ने फॉरेंसिंक एक्सपर्ट के साथ मुंबई में मोर्चा संभाल लिया है। छानबीन के दूसरे दिन शनिवार को सीबीआई की टीम कई जगहों पर गई। साथ ही केस से जुड़े लोगों से पूछताछ की।
Recommended Video

सुशांत केस की जांच के दूसरे दिन यानी शनिवार को सीबीआई के दो अधिकारी बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर वहां के अधिकारियों से सवाल पूछे। साथ ही पूछा कि उन्होंने रिपोर्ट को क्रास चेक क्यों नहीं किया था। इस पर मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि वो डिटेल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे थे। उनके मुताबिक पांच डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया था, जिस वजह से उन्हें इसमें कुछ गड़बड़ नहीं लगा। बांद्रा पुलिस स्टेशन के अलावा एक सीबीआई की टीम कूपर अस्पताल भी गई, जहां सुशांत का पोस्टमार्टम हुआ था।
इसके साथ ही शनिवार दोपहर सीबीआई की टीम सुशांत के फ्लैट पहुंची, जहां पर एक्टर ने फंदे से लटककर जान दी थी। इस दौरान सीबीआई सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज को साथ लाई थी। सीबीआई के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौजूद थी, जो एक डमी बॉडी लेकर आई थी। सीबीआई ने उस दिन फ्लैट में मौजूद सभी लोगों के साथ मिलकर क्राइम सीन को रिक्रिएट किया।
AIIMS के डॉक्टरों को ये जिम्मेदारी
सीबीआई ने दिल्ली एम्स के चार डॉक्टरों की एक टीम बनाई है, जो सुशांत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करेंगे। इस टीम को डॉक्टर सुधीर गुप्ता लीड कर रहे हैं। जल्द ही वो अपनी टीम के साथ दिल्ली से मुंबई जाएंगे। डॉ. सुधीर AIIMS में फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के प्रमुख हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे, सुनंदा पुष्कर, शीना बोरा हत्याकांड, जेसिका लाल हत्याकांड समेत कई अहम केस में उन्होंने जांच की थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications