देश के हर सिनेमा हॉल में बजेगा राष्ट्रगान जन-गण-मन, सबको खड़ा होना पड़ेगा: सुप्रीम कोर्ट

मूवी शुरू होने से पहले बजेगा राष्ट्रगान, स्कीन पर दिखेगा तिरंगा। हर किसी को खड़ा होकर करना होगा राष्ट्रगान का सम्मान।

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए आदेश दिया है कि देश के हर सिनेमा हॉल में मूवी शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाए और लोग खड़े होकर इसका सम्मान करें। राष्ट्रगान जब बजाया जाए तो स्क्रीन पर देश का झंडा दिखाया जाए।

supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में क्या-क्या कहा है?

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि देश के हर सिनेमा हॉल में मूवी स्टार्ट होने से पहले राष्ट्रगान जन-गण-मन बजाया जाएगा। कोर्ट ने थिएटर मालिकों से कहा है कि जब राष्ट्रगान बज रहा हो तो उस समय स्क्रीन पर तिरंगा झंडा दिखाया जाए। सिनेमा हॉल में बैठे हर आदमी को राष्ट्रगान के समय खड़ा होकर इसका सम्मान करना पड़ेगा। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि राष्ट्रगान पूरा बजाया जाए।

'राष्ट्रगान का व्यावसायिक दुरुपयोग नहीं होना चाहिए'

टीवी शो और सिनेमा में राष्ट्रगान के दुरुपयोग पर डाली गई एक याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि किसी भी तरह से राष्ट्रगान का व्यावसायिक फायदा न उठाया जाए।। राष्ट्रगान का नाटकीय रूपांतरण करके न दिखाया जाए।

लोग होंगे देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि अब समय आ गया है जब सभी लोग यह महसूस करें कि वे एक राष्ट्र में रहते हैं।

बेंच ने कहा, 'जब राष्ट्रगान बजाया जाय तो सबको इसके प्रति आदर और सम्मान का भाव दिखाना जरूरी है। यह उनमें देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना भरेगा।'

भोपाल में एनजीओ चलानेवाले श्याम नारायण की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह फैसला दिया है।

केंद्र ने कोर्ट के फैसले को लागू करने की बात कही

केंद्र सरकार ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से सभी राज्य के मुख्य सचिवों को अवगत कराया जाएगा ताकि इसे लागू कराया जा सके। इस आदेश के बारे में मीडिया के माध्यम से भी प्रचार किया जाएगा और लोगों को इसके बारे में बताया जाएगा।

1975 से पहले बजाया जाता था राष्ट्रगान

1975 से पहले तक हर सिनेमा हॉल में मूवी शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य था। 2003 में महाराष्ट्र सरकार ने आदेश दिया था कि थिएटर में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+