सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली दोनों महिलाओं को SC का 24 घंटे सुरक्षा का आदेश

नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली महिलाओं कनकदुर्गा और बिंदु को सुप्रीम कोर्ट ने 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश केरल सरकार को दिया है। इन दोनों महिलाओं ने एक जनवरी की रात को मंदिर में जाने की बात कही थी। इसके बाद दोनों ने अपनी जान को खतरा बताया था। 44 साल की कनकदुर्गा और 40 साल की बिंदु ने अयप्पा मंदिर में प्रवेश के बाद अपने विरोध को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

Kerala govt to Supreme Court 51 Women Below 50 Entered Sabarimala temple

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली दो महिलाओं की सुरक्षा के लिए केरल सरकार को आदेश दिया। सीजेआई रंजन गोगाई ने कहा कि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केरल सरकार की होगी। सितंबर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर लगातार हंगामा हो रहा है। कनकदुर्गा और बिंदु ने रात में अयप्पा मंदिर में प्रवेश के बाद अपने ऊपर हमले होने और जान से मार देने की धमकियां मिलने की बात कही थी।

Recommended Video

    Sabarimala : Kerala Govt ने Supreme Court को बताया,अबतक 51 महिलाएं कर चुकी है प्रवेश |वनइंडिया हिंदी

    सुनवाई के दौरान केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 50 साल से कम और 10 साल से ज्यादा उम्र की 51 महिलाएं अदालत के आदेश के बाद सबरीमाला मंदिर के भीतर गई हैं। अभी तक कुछ महिलाओं के ही मंदिर जाने की बात सामने आई था लेकिन केरल सरकार ने 50 से ज्यादा महिलाओं के मंदिर में जाने की बात अदालत से कही है। सीनियर वकील विजय हंसारिया ने केरल सरकार की ओर से अदालत में अपनी बात रखी।

    Kerala govt to Supreme Court 51 Women Below 50 Entered Sabarimala temple

    पहले मंदिर में 10 से 50 साल की उम्र की औरतें मंदिर में नहीं जा सकती थीं लेकिन बीते साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत दी थी। हालांकि मंदिर के पुजारियों और कुछ राजनीतिक दलों से भारी विरोध के चलते महिलाओं का मंदिर में प्रवेश भारी पुलिस सुरक्षा में ही हो सका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+