17 साल के लड़के ने पिता को लीवर दान करने की मांगी परमिशन, SC ने यूपी सरकार से मांगा जवाब
नई दिल्ली, 09 सितंबर: यूपी के 17 साल के एक लड़के ने पिता को लीवर डोनेट करने की सुप्रीम कोर्ट से इजाजत मांगी है। कोर्ट ने लड़के की याचिका पर यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सुनवाई की अगली तारीख 12 सितंबर को उपस्थित रहने का आदेश दिया है।

दरअसल, लड़के के पिता का लीवर ट्रांसप्लांट होना है। उनकी हालत गंभीर है। 17 साल के बेटे ने पने पिता को लीवर डोनेट करने के लिए सु्प्रीम कोर्ट से परमिशन मांगी थी। कोर्ट ने कहा है कि लीवर दान किया जा सकता है या नहीं, यह देखने के लिए नाबालिग का प्रारंभिक परीक्षण करना होगा। लड़के की याचिका पर कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications