जल्द ही इस बैंक के एटीएम से मिल सकेंगे 20 और 50 रुपये के नोट
भारतीय स्टेट बैंक की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य ने बताया कि जल्द एसबीआई के एटीएम से 100 के नोट के साथ-साथ 50 और 20 रुपये के भी नोट निकाले जा सकेंगे।
नई दिल्ली। जी हां...आपने सही सुना...भारतीय स्टेट बैंक की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा है कि आने वाले वक्त में एटीएम से 20 और 50 के नोट भी मिलेंगे।

एसबीआई की चेयरमैन ने किया खास ऐलान
500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध के बाद लोग लगातार खुले पैसों को लेकर परेशान हैं। लोगों की कोशिश है कि वो जल्द से जल्द 500 और 1000 रुपये के नोट बैंक में जमा कराएं और उसकी जगह पर नए नोट निकालें।
इसी वजह से बैंकों में इस समय काफी भीड़ देखी जा रही है। इन हालातों के बीच भारतीय स्टेट बैंक की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य ने खास ऐलान किया।
एसबीआई प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य ने बताया कि आने वाले वक्त बैंकों के लोन की ईएमआई घट सकती है। इसकी वजह नोटबंदी है।
'कम हो सकती है आपकी ईएमआई'
एसबीआई चेयरमैन ने बताया कि जल्द एसबीआई के एटीएम से 100 के नोट के साथ-साथ 50 और 20 रुपये के भी नोट निकाले जा सकेंगे। इसके लिए कवायद शुरू की जा रही है। बैंकों की भीड़ कम होने के बाद इस पर अमल किया जाएगा।
एसबीआई प्रमुख के मुताबिक इस कदम के बाद लोगों को खुले पैसों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अभी तक 500 के नोट नहीं दिए जा रहे थे लेकिन अब 500 के नोट भी लोगों को दिए जा रहे हैं।
इससे पहले वित्त मंत्रालय की ओर से जानकारी दी जा चुकी है कि एटीएम से अब 2000 रुपये के नोट मिलेंगे। अभी तक ये नोट बैंक से ही मिल रहे थे।
खुले की टेंशन होगी दूर, एटीएम से मिलेंगे 20 और 50 के नोट
आपको बता दें कि 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था।
उसकी जगह पर 500 और 2000 रुपये के नए नोट लाए गए हैं। अभी लोग अपने पुराने बदलवाने और खुले पैसे एकट्ठा करने की कवायद में बैंक और एटीएम के चक्कर लगा रहे हैं।
जिसकी वजह से बैंक में काफी भीड़ हो गई हैं। हालांकि सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications