Saurabh Dwivedi की नई पारी की शुरुआत, इस्तीफे के 2 दिन बाद किया बड़ा धमाका, जानिए अब कहां आएंगे नजर?
Saurabh Dwivedi: डिजिटल मीडिया के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक और 'द लल्लनटॉप' (The Lallantop Editor) के पूर्व संपादक सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi) इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। एक चौंकाने वाले फैसले के साथ सबसे प्रभावशाली डिजिटल पत्रकारों में शुमार सौरभ द्विवेदी ने अपनी 12 साल की लंबी पत्रकारिता यात्रा के बाद इंडिया टुडे ग्रुप और द लल्लनटॉप से इस्तीफा दे दिया
5 जनवरी 2026 को उनके इस फैसले ने मीडिया जगत में खलबली मचा दी थी। जिसके बाद उनके अगले कदम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अब यह रहस्य खुल गया है कि 'लल्लनटॉप' की कुर्सी छोड़ने के बाद वे कहां जा रहे हैं। अब यह स्पष्ट हो गया है कि सौरभ द्विवेदी केवल पत्रकारिता तक सीमित नहीं रहने वाले हैं।

Saurabh Dwivedi की नई पारी की शुरुआत
सौरभ जल्द ही JioHotstar की आगामी वेब सीरीज 'Space Gen - Chandrayaan' के जरिए अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। यह सीरीज भारत के ऐतिहासिक 'चंद्रयान-2' मिशन और उन वैज्ञानिकों के संघर्ष की कहानी है, जिन्होंने असफलता के बाद भी हार नहीं मानी। 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस सीरीज के साथ सौरभ द्विवेदी एक नई पहचान के साथ जनता के सामने आएंगे।
ये भी पढ़ें: Saurabh Dwivedi Resign: सौरभ द्विवेदी ने छोड़ा Lallantop, अब कहां जाने की तैयारी? बोले-'नई यात्रा शुरू होगी'
इस्तीफे का 'शॉक' और प्रोमो की टाइमिंग
सौरभ द्विवेदी ने 5 जनवरी 2026 को इंडिया टुडे ग्रुप और द लल्लनटॉप से इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफे से ठीक पहले के शोज में मध्य प्रदेश के इंदौर में जल संकट से हुई मौतों और बीसीसीआई (BCCI) के कुछ फैसलों पर की गई उनकी तीखी टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर इस्तीफे की संभावित वजह माना जा रहा है।
हालांकि, आधिकारिक तौर पर उन्होंने इसे अपनी 'निजी यात्रा' और 'नई शुरुआत' का नाम दिया है। उनके जाने के बाद कुलदीप मिश्रा को लल्लनटॉप का नया संपादकीय प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस्तीफे के ठीक अगले दिन यानी की 6 जनवरी 2026 को उनके आगामी वेब सीरीज का टीजर रिलीज हुआ है। इसमें सौरभ द्विवेदी को स्पॉट किया जा सकता है।

Space Gen - Chandrayaan: क्या है सौरभ का रोल?
सौरभ द्विवेदी TVF (The Viral Fever) द्वारा निर्मित और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाली सीरीज 'Space Gen - Chandrayaan' में नजर आएंगे। यह एक 'कैरेक्टर-ड्रिवन' ड्रामा सीरीज है। यह तकनीकी विवरणों के बजाय उन वैज्ञानिकों की भावनात्मक और मानवीय स्थिति पर केंद्रित है, जिन्होंने चंद्रयान-2 के समय चंद्रमा की सतह से मात्र 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूटने का दर्द झेला था।
इस सीरीज में नकुल मेहता, श्रिया सरन, प्रकाश बेलावाड़ी, दानिश सैत और गोपाल दत्त जैसे दिग्गज कलाकार हैं। सौरभ द्विवेदी इस सीरीज में एक न्यूज एंकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सौरभ की मौजूदगी इस सीरीज को एक खास 'किस्सागोई' टच देने की उम्मीद जगाती है।
कब और कहां देखें?
| विवरण | जानकारी | |
|---|---|---|
| 1 | रिलीज़ डेट | 23 जनवरी 2026 (सभी एपिसोड) |
| 2 | प्लेटफॉर्म | JioHotstar |
| 3 | निर्माण (Production) | TVF (The Viral Fever) |
| 4 | निर्देशक | अनंत सिंह |
| 5 | लेखक | शुभम शर्मा, प्रशांत कुमार, नितिन तिवारी |
किस्सागोई से अभिनय तक का सफर
सौरभ द्विवेदी को जटिल खबरों को 'देहाती' और 'आम बोलचाल' की भाषा में समझाने के लिए जाना जाता है। जालौन (UP) के रहने वाले सौरभ ने JNU और IIMC से शिक्षा प्राप्त की और 'नेता नगरी' व 'दुनियादारी' जैसे शोज से डिजिटल पत्रकारिता के मायने बदले। उन्होंने हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर और 1857 पर साहित्य में एम-फिल की डिग्री हासिल की हुई है। अब उनके 1.1 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स यह देखने को बेताब हैं कि क्या वे एक्टिंग में भी वही छाप छोड़ पाएंगे?
ये भी पढ़ें: मौत का एडवेंचर! Zubeen Garg के बाद Agnivesh Agarwal को लील गया? एक भूल और 12 जिंदगियां खत्म– पूरी कहानी












Click it and Unblock the Notifications