बलात्‍कार के आरोपी सऊदी के राजनयिक ने छोड़ा भारत

नई दिल्ली। सऊदी अरब के राजनयिक फर्स्‍ट सेक्रेटरी माजिद हसन अशूर अब भारत में नहीं हैं। उन पर नेपाल की दो औरतों को बंधक बनाकर रखने और उनके साथ रेप करने का आरोप है।

saudi-diplomat-nepali-women

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि इस बात की जानकारी मिली है कि कि दो नेपाली महिलाओं के रेप के आरोपी प्रथम सचिव माजिद हसन अशूर ने भारत छोड़ दिया है। विकास स्‍वरूप के मुताबिक राजनयिक होने के कारण प्रथम सचिव राजनयिक संबंधों के वियना संधि के प्रावधान से नियंत्रित होते हैं।

माना जा रहा है कि विदेश मंत्रालय ने दोनों महिलाओं को बंधक बनाने और उनके साथ रेप के मामले में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए राजनयिक से पूछताछ की मंजूरी देने के लिए सऊदी दूतावास पर दबाव डाला था। इसके बाद सऊदी अरब ने राजनयिक को वापस बुलाने का फैसला किया। गुड़गांव पुलिस ने बीते सात सितंबर को राजनयिक के घर पर छापेमारी की थी।

पुलिस को शिकायत मिली थी कि घर में दो नेपाली महिलाओं को बंधक बनाकर रखा गया है और राजनयिक और उसके ‘मेहमानों' ने बार बार उनके साथ रेप किया। सऊदी दूतावास ने आरोपों को गलत बताया था और पुलिस के उनके घर में दाखिल होने पर विरोध जताया था। दूतावास के मुताबिक यह कदम सभी राजनयिक संधियों के खिलाफ है।

विदेश मंत्रालय ने पिछले गुरुवार को सऊदी अरब के राजनयिक सऊद मोहम्मद अल्सती से कहा था कि आरोपी राजनयिक को मामले की जांच में सहयोग करना चाहिए।

सूत्रों ने कहा कि विदेश मंत्रालय को कम से कम एक हफ्ते तक संपर्क में रहने के बावूजद सऊदी दूतावास के अधिकारियों से कोई जवाब नहीं मिला। गतिरोध के दौरान राजनयिक अपने परिवार के साथ सऊदी दूतावास में चला गया था। दोनों नेपाली महिलाएं पहले ही अपने देश लौट गई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+