स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बयान, दिल्ली में 89 सेंटर पर लगाया जाएगा वैक्सीन का टीका

नई दिल्ली। Vaccination start in India भारत में दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल जाने के बाद अब टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर सभी राज्यों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राजधानी दिल्ली में भी टीकाकरण अभियान को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही थीं, जो लगभग अब पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि दिल्ली के अंदर कुल 89 सेंटर ऐसे होंगे, जहां वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।

Recommended Video

    Corona Vaccination: Satyender Jain बोले- 89 अस्पतालों में होगा टाकाकरण | वनइंडिया हिंदी
    Satyendra Kumar Jain

    सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में लगेगा टीका

    सत्येंद्र जैन ने बताया है कि टीकाकरण अभियान के लिए दिल्ली में 36 सरकारी और 53 प्राइवेट अस्पतालों को पॉइंट आउट किया गया है। सत्येंद्र जैन ने बताया कि पहले चरण में, केवल स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 13 जनवरी तक कोरोना वैक्सीन पहुंच जाएगी।

    देशभर में इस साइकिल से लगेगा वैक्सीन का टीका

    आपको बता दें कि दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश के अंदर वैक्सीन का टीका शुरुआती चरण में पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जाएगी। इसके बाद 50 साल से ऊपर की आयु वाले गंभीर बीमारियों के शिकार लोगों को टीका लगाया जाएगा। बता दें कि देश में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को उसके आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी थी। डीसीजीआइ के अनुसार दोनों वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+