कोरोना को लेकर बोले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री-हमने बढ़ाए अस्पतालों में बेड्स, बाजार बंद होने की खबर सिर्फ अफवाह

नई दिल्ली: पूरा देश कोरोना महामारी की चपेट में आ गया है, जहां अब तक 90 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी दिल्ली इससे बुरी तरह प्रभावित है, जहां पर कोरोना वायरस की तीसरी लहर आ गई है। जिस वजह से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसको देखते हुए अस्पतालों में इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही जांच की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, ताकी कोरोना मरीजों को अलग किया जा सके।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Covid-19 पर बोले Delhi के स्वास्थ्य मंत्री Satyendra Jain | वनइंडिया हिंदी
    satyendra

    मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने अस्पतालों में बेड्स की संख्या बढ़ा दी है। साथ ही आईसीयू बेड्स की संख्या में भी 400 का इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। वहीं दिल्ली में बाजार बंद होने की भी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिस पर सत्येंद्र जैन ने उन्हें अफवाह बताया है। जैन के मुताबिक बाजार, दुकानों आदि को बंद करने का आदेश सरकार ने नहीं दिया है।

    गृह मंत्रालय भी जुटा
    दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए गृह मंत्रालय ने भी कमर कस ली है। जिस वजह से अब एंटीजेन टेस्ट से ज्यादा RT-PCR टेस्ट हो रहे हैं। इसके अलावा डीआरडीओ अस्पताल में 250 वेंटिलेटर की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं 20 नवंबर तक दिल्ली में 3 लाख 70 हजार 729 लोगों का सर्वेक्षण किया गया।

    दिल्ली में कितने मामले?
    आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या 5,23,117 है। जिसमें 4,75,106 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 8,270 है। ऐसे में मौजूदा वक्त में राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 39741 है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर आंकड़ा 90 लाख के पार जा चुका है, जबकि 1.33 लाख की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+