छत्तीसगढ़ में बाबा की मदद से बाजी पलटना चाहती है कांग्रेस, भाजपा में बैचेनी
छत्तीसगढ़ में बाबा का साथ करा सकता है कांग्रेस की नैया पार, भाजपा में बैचेनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला माना जा रहा है तो वहीं अजीत जोगी मुकाबले को त्रिकोणीय करने की कोशिश में हैं। इन सबके अलावा एक और दिलचस्प फेक्टर छत्तीसगढ़ के चुनाव में रहा है और वो है सतनीमी समाज का समर्थन। 10 से ज्यादा सीटों पर हार-जीत सतनामी समाज का तय करता रहा है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 10 सीटों पर सतनामी समाज का सीधा असर है, वहीं कई और सीटों पर भी सतनामी समाज की पकड़ है। इस बार सतनामी समाज के गुरु बाबा बालदास कांग्रेस के साथ चले गए हैं, जिसने राज्य की चुनाव को और ज्यादा दिलचस्प कर दिया है। बाबा के साथ का कांग्रेस को सीधा फायदा मिलने की बात कही जा रही है।

कांग्रेस में आ गए हैं सतनामी गुरू बाबा बालदास
सतनामी समाज के गुरु बाबा बालदास और उनके बेटे खुशवंत सहाय ने हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन की है। सतनामी समाज को पहले अजीत जोगी का समर्थक माना जाता था लेकिन बीते चुनाव में भाजपा ने समाज के प्रभाव वाली दस में से नौ सीटों पर जीत हासिल की। पिछली बार सतनामी समाज के गुरु बाबा बालदास ने अपने 21 प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया था। इस दफा वो कांग्रेस के साथ आ गए हैं। वहीं अजीत जोगी ने कांग्रेस छोड़ अलग पार्टी बना ली है। ऐसे में समीकरण दिलचस्प हो गए है।

बीते चुनाव में भाजपा के पास थी 10 में से 9 सीटें
सतनामी समाज के प्रभाव वाली 10 में से नौ सीटें बीते चुनाव में भाजपा को मिली थीं। भाजपा यहां पिछड़ी तो उसके लिए सरकार बनाने का रास्ता मुश्किल हो जाएगा। छत्तीसगढ़ की यही 10 सीटें रिजर्व कैटिगरी में आती हैं। इसके अलावा भी राज्य में करीब दो दर्जन सीटों पर सतनामी समाज के वोटरों की अहम भूमिका है। भाजपा के सामने चुनौती है कि वो बीते चुनाव का प्रदर्शन फिर से दोहराए। वहीं कांग्रेस और जनता कांग्रेस-बसपा गठबंधन भी इन वोटों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में है।

कांग्रेस को बाबा से उम्मीदें
कांग्रेस को उम्मीद है कि सतनामी समाज के प्रभाव वाली सीटों में उसको ज्यादा वोट मिलेंगे। कांग्रेस नेता मान रहे हैं कि जिन 10 सीटों पर वो बीते चुनाव में भाजपा से 9-1 से पिछड़े थे, वहां अगर बढ़त भी नहीं बनाएंगे तो बराबर जरूर आ जाएंगे। छत्तीसगढ़ की 18 सीटों पर पहले चरण में 12 नवंबर को वोटिंह हो चुकी है, 78 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications