लोगों से बोली दिल्ली सरकार- कोरोना के साथ जीना सीख लें, लंबे वक्त तक रहेगा वायरस

नई दिल्ली: सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब तक देश में 40 हजार के करीब लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। देश में महाराष्ट्र और दिल्ली इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, हालांकि सरकार ने ग्रीन और ऑरेंज जोन में छूट देने का ऐलान किया है। वहीं अब मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने बड़ा बयान दिया है। जैन के मुताबिक लंबे वक्त तक ये वायरस लोगों को परेशान करेगा।

Recommended Video

    Coronavirus: Delhi Health Minister का बड़ा बयान कोरोना के साथ जीना सीख लें | वनइंडिया हिंदी
    'कोरोना के साथ जीना सीखना होगा'

    'कोरोना के साथ जीना सीखना होगा'

    न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सतेंद्र जैन ने कहा कि अब लगता है हमें कोरोना के साथ जीना सीखना होगा। कोरोना काफी लंबे वक्त तक रहने वाला है। उन्होंने बताया कि राजधानी दिल्ली में मौजूदा समय में कोरोना का डबलिंग रेट 11.5 दिन है, जबकि देश में डबलिंग रेट औसत 11 दिन है। दिल्ली में 58,210 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें 4122 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 64 लोगों की कोरोना से मौत हुई है, जबकि 1256 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

    टेस्टिंग पर ज्यादा जोर

    टेस्टिंग पर ज्यादा जोर

    हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली में उनकी सरकार ज्यादा टेस्ट पर जोर दे रही है। जिस वजह से दिल्ली में 10 लाख की आबादी पर हर रोज 2300 टेस्ट हो रहे हैं। जबकि पूरे देश में 10 लाख लोगों पर 500 टेस्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें खुशी है कि जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, वो अपना प्लाज्मा डोनेट करने को तैयार हैं। अस्पताल में जिस पहले मरीज को प्लाज्मा थेरेपी मिली थी वो ठीक होकर अपने घर चला गया है। उस मरीज की हालत काफी गंभीर थी। प्लाज्मा थेरेपी के नतीजे अभी अंतिम नहीं हैं। दिल्ली में प्लाज्मा थेरेपी के ट्रायल पूरे जोर शोर से चल रहे हैं।

    देश में 28046 एक्टिव केस

    देश में 28046 एक्टिव केस

    भारत में कोरोना वायरस के कुल मामले 39,980 हो गए हैं, इसमें 28,046 एक्टिव केस, 1301 लोगों की मौत, और 10,632 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं एक मरीज विदेश जा चुका है। यह जानकारी रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। वहीं बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 2644 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और संक्रमण की वजह से 83 लोगों की मौत हुई है, यह एक दिन में सामने आने वाले केसों की सार्वधिक संख्या है। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने रविवार को बताया कि पिछले 14 दिनों में हमारा ड​बलिंग रेट जो 10.5 दिन था, पिछले 7 दिनों में 11.7 दिन हो गया और आज सुबह 12 दिन हो गया है और हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम 3.2% है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+