हरियाणा के रेवाड़ी में सरपंच के पति ने की महिलाओं की धुनाई, देखें VIDEO

ये मामला 15 मई का है। जब बुढाना गांव में दो विधवा महिलाओं के घर के सामने पंचायत द्वारा नाला बनाया जा रहा था

नई दिल्ली। हरियाणा के रेवाड़ी में दो विधवा महिलाओं की पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई करने वाला कोई और नहीं बल्कि इलाके की महिला के सरपंच के पति और देवर हैं।

हरियाणा के रेवाड़ी में सरपंच पति ने की महिलाओं की धुनाई

ये मामला 15 मई का है। जब बुढाना गांव में दो विधवा महिलाओं के घर के सामने पंचायत द्वारा नाला बनाया जा रहा था और नाले की ऊंचाई ज्यादा थी इसलिए दोनों विधवा महिलाओं ने ठेकेदार से कहा की नाला थोड़ा नीचे बनाया जाए, ताकि उनके घर के सामने पानी जमा न हो। जिसके बाद महिला सरपंच के घर वालों ने विधवा महिलाओं के साथ मारपीट की।

इस बात को लेकर इतना विवाद बढ़ गया कि महिला सरपंच मुकेश देवी के पति रणवीर और देवर चंद्रभान ने मौके पर पहुंचकर विधवा महिलाओं से गाली-गलौच की और जमकर मारपीट की। इस हाथपाई में दोनों महिलाओं को काफी चोटें आईं और महिला सरपंच के पति के कपड़े भी फट गए।

विधवा महिलाओं का कहना है की उन्होंने इस विवाद की सूचना झगड़े से पहले पुलिस को दी थी और झगड़ा होने के बाद भी पुलिस को बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।वहीं, इस मामले में सरपंच के पति का कहना है कि महिलाओं ने उनके साथ गाली-गलौच की और हमला कर दिया। बचाव में उन्हें भी हाथापाई करनी पड़ी। इस दौरान महिलाओं ने उनके कपड़े फाड़ दिए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+