Run for Unity: पटेल की जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी', मोदी बोले- उनका नाम मिटाने का प्रयास हुआ
नई दिल्ली। आज पूरा राष्ट्र सरदार वल्लभभाई पटेल की 142वीं जयंती मना रहा है और इसी कारण आज पूरे देश में 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया है। दिल्ली में आज सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम को हरी झंडी दी। मोदी के साथ इस दौरान मंच पर दीपा करमाकर, सुरेश रैना, सरदारा सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह पटेल चौक स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज सरदार पटेल की जंयती है और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है। सरदार पटेल ने अपने जीवन को देश की आजादी के लिए खपा दिया। आजादी के बाद भी सरदार पटेल ने अपने कौशल्य और शक्ति के द्वारा देश को संकटों को बचाया और देश को एक सूत्र में बांधा लेकिन अफसोस उनके प्रयास को मिटाने का प्रयास हुआ। इतिहास के झरोखे से इस महापुरुष के नाम को मिटाने की कोशिश की गई जबकि सरदार पटेल ने साम-दाम-दंड-भेद, कूटनीति और रणनीति के जरिये देश को एक सूत्र में बांधा था।

'रन फॉर यूनिटी'
आज हम ' रन फॉर यूनिटी' के जरिए हमें सरदार साहब को फिर याद कर रहे हैं और ये हम लोगों के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। पीएम ने कहा कि कुछ लोग एक दूसरे को मारने में लगे हुए हैं, लेकिन इस दौर में भी भारत एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। कई लोगों ने सरदार साहब के योगदान को भूलने की कोशिश की, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। आज इस कार्यक्रम से राजेंद्र बाबू की आत्मा को शांति मिल रही होगी। सरदार के बारे में सबको पता होना चाहिए. जब सरदार साहब की जयंती को 150 साल होंगे, उस समय हमें देश की एकता को और भी आगे बढ़ाना होगा।
-
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ












Click it and Unblock the Notifications