राबड़ी और अब रोहिणी, BJP के इस दिग्गज नेता ने मां-बेटी दोनों को हराया, इनके सामने नहीं टिक पाता लालू परिवार
Saran Chunav Result 2024: बिहार लोकसभा चुनाव में इस बार सारण सीट हॉट लोकसभा सीट था। यहां से आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनावी मैदान में थीं। रोहिणी आचार्य 13 हजार वोटों से हार गई हैं।
रोहिणी आचार्य को हराने वाले भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी राजीव प्रताप रूडी ने रोहिणी आचार्य की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भी हराया था।

भाजपा के दिग्गज नेता राजीव प्रताप रूडी के सामने नहीं टिक पाता लालू परिवार
राजीव प्रताप रूडी ने लगातार तीन बार सारण लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है। हर बार उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद और पूर्व सीएम और पत्नी राबड़ी देवी के परिवार के सदस्य को हराया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में सारण से लालू की बेटी रोहिणी आचार्य को हराकर फिर से एक बार साबित कर दिया है कि उनके सामने लालू परिवार टिक नहीं पाता है।
उम्मीद थी कि रोहिणी इस बार सारण से जीतेंगे...क्योंकि इलाके में वह "किडनी गर्ल" के नाम से मशहूर हैं...क्योंकि 2022 में उन्होंने अपने पिता लालू को बचाने के लिए अपनी एक किडनी डोनेट की थी।

राबड़ी यादव को 41 हजार वोटों से हरा चुके हैं राजीव प्रताप रूडी
लोकसभा चुनाव 2014 में राजीव प्रताप रूडी ने राबड़ी देवी को 41,000 मतों के अंतर से हराया था। पांच साल बाद यानी 2019 के लोकसभा चुनाव में रूडी का मुकाबला पूर्व राज्य मंत्री और आरजेडी उम्मीदवार चंद्रिका राय से था। चंद्रिका राय को रूडी ने 1.39 लाख मतों से हराया था। चंद्रिका राय लालू-राबड़ी के 'समधी' थे। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से चंद्रिका राय की बेटी की शादी हुई थी।
हालांकि 2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों में लालू ने रूडी को हराया था। हालांकि, बड़े पैमाने पर चुनाव संबंधी अनियमितताओं और हिंसा के कारण 26 अप्रैल को हुए 2004 के चुनाव को तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त टी एस कृष्णमूर्ति ने 8 मई को रद्द कर दिया था। उस समय तक, लालू यूपीए सरकार में रेल मंत्री बन चुके थे और 31 मई 2004 को फिर से हुए चुनाव में उतरे। जिसके बाद उन्होंने रूडी को भारी मतों से हराया था।












Click it and Unblock the Notifications