सारा अली खान ने किया खुलासा, अमेरिकी एयरपोर्ट पर अधिकारी इस वजह से हमेशा करते हैं शक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म लव आजकल को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कमाई 27.25 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। जिसमें वह अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई दीं। सारा फिल्म रिलीज होने के बाद भी लव आजकल का प्रमोशन कर रही हैं। वह फिल्म की शूटिंग और अपने करियर को लेकर मीडिया के सामने काफी चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं।

हवाई अड्डे पर हमेशा रोक लिया जाता है

हवाई अड्डे पर हमेशा रोक लिया जाता है

इसी बीच सारा ने बताया है कि जब वह अमेरिका जाती हैं तो उन्हें हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें अमेरिकी हवाई अड्डे पर हमेशा रोक लिया जाता है। उन्होंने एक चैट शो में इन सभी बातों का खुलासा किया है। सारा ने बताया कि उनके आईडी कार्ड में उनकी पुरानी तस्वीर लगी है। ये तस्वीर उनके फैट टू फिट होने से पहले की है। तब उनका वजन 96 किलोग्राम था। इस वजह से उन्हें हमेशा अमेरिकी हवाई अड्डे के अधिकारियों को ये बात समझानी पड़ती है कि आईडी पर जो तस्वीर है वो उनकी ही है।

'अधिकारी कभी-कभी भरोसा नहीं करते'

'अधिकारी कभी-कभी भरोसा नहीं करते'

सारा कहती हैं कि उन्हें हर बार ये बात बतानी पड़ती है कि वह फैट टू फिट हुई हैं। उनकी इस बात कर अधिकारी कभी-कभी भरोसा नहीं करते हैं। तस्वीर के अलावा उनके नाम को लेकर भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। सारा का कहना है कि क्योंकि छात्र वीजा में उनका उपनाम सुल्तान है, जबकि ट्रैवल वीजा में सारा अली खान है। इन बातों को समझाने में भी काफी समय लग जाता है।

सारा ने बताया, कैसे कम किया वजन?

सारा ने बताया, कैसे कम किया वजन?

बता दें सारा ने कुछ दिन पहले भी अपने करियर से लेकर बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, फिटनेस और एम्पावरमेंट जैसे मुद्दों पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्होंने अपने वजन को कम किया। वह कहती हैं, 'मुझे आज भी याद है जब मैं खुद से कहती थी, तुम्हें पता है कि तुम क्या करने जा रही हो और मैं जिम गई, जहां मैंने एक भारी गेंद हाथ में लेकर 3 क्रंचेज किए। लेकिन मैं और ज्यादा नहीं कर सकी, क्योंकि मेरा वजन काफी ज्यादा था और मैं फिट नहीं थी। मैं जिम से बाहर निकली और घर आ गई और खुद से कहा, मुझे नहीं पता कि मैं इसे कर सकती हूं या नहीं, हो सकता है मैं इसे ना कर सकूं।'

'मैं क्रंच चैलेंज ले सकती हूं'

'मैं क्रंच चैलेंज ले सकती हूं'

सारा ने आगे कहा, 'मैं इसके बाद अगले दिन उठी और फिर से जिम गई और इस बार मैंने चार क्रंचेज किए और फिर पांच और फिर छह किए। अब मैं वास्तव में क्रंच चैलेंज ले सकती हूं।' बता दें सारा जल्द ही अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। इससे पहले उन्होंने अपने माता-पिता के अलग होने को लेकर भी कई खुलासे किए थे।

'मेरे पास एक घुटन भरे घर के बजाय दो खुशहाल घर'

'मेरे पास एक घुटन भरे घर के बजाय दो खुशहाल घर'

सारा ने आगे कहा, अगर आप ही खुश नहीं हैं तो फिर अपने बच्चों को कैसे खुश रख पाएंगे। उन्होंने हवाई जहाज का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हवाई जहाज में कहा जाता है कि पहले आप अपना मास्क पहनें फिर दूसरे की सहायता करें। अगर आप खुद ही घुटन से जी रहे हैं तो फिर अपने बच्चों को मास्क कैसे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि आज मेरे पास एक घुटन भरे घर के बजाय दो खुशहाल घर हैं, तो मैं बहुत खुश हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+