सारा अली खान का खुलासा, रिलेशनशिप में इस बात पर कोई समझौता नहीं होगा

मुंबई। जवां दिलों की धड़कन सारा अली खान हाल ही में अपनी दूसरी अम्मी यानी एक्ट्रेस करीना कपूर खान के लोकप्रिय रेडियो शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' में पहुंची थीं, जहां उन्होंने करीना के पूछे गए हर सवाल का जवाब बड़ी निडरता से दिया, सारा ने कहा कि उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड तीन खूबियां चाहिए, और वो तीन खूबी हैं ईमानदारी, उसका मजेदार होना और उसका बढ़िया sense of humor, करीना को ये जानकर काफी हैरत हुई कि सारा के लिए लुक मायने नहीं रखते हैं, सारा ने कहा कि हां, मेरे लिए बॉडी लुक ज्यादा महत्व नहीं रखता है।

सारा इस चीज के साथ समझौता नहीं कर सकती हैं...

सारा इस चीज के साथ समझौता नहीं कर सकती हैं...

इसके साथ ही दूसरा सवाल था कि अगर आप किसी के साथ ​रिलेशनशिप में होंगी ​तो कौन-सी वो चीज है जिसके साथ आप कभी कम्प्रोमाइज नहीं करेंगी। इस पर सारा ने कहा कि मेरे लिए निष्ठा, वफादारी और विश्वस्तता बहुत मायने रखती है, सारा ने कहा कि मेरा करियर है, ऊपर वाले ने मुझे सब बढ़िया चीजें दी हैं तो मेरे पास फैंस हैं, मैं एक आत्मनिर्भर लड़की हूं, इसलिए मैं अगर कभी किसी के साथ रिलेशनशिप में होंगी तो मैं बहुत गर्व के साथ कहूंगी कि ये मेरा है।

'नॉटी मैसेजेस'

'नॉटी मैसेजेस'

इस दौरान करीना ने सारा से पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी को 'नॉटी मैसेजेस' भेजे हैं? करीना ने साथ ही हंसते हुए यह भी जोड़ा, 'मैं इसके बारे में नहीं जानना चाहती हूं और उम्मीद करती हूं कि तुम्हारे पापा यह नहीं देख रहे होंगे, सारा ने इस सवाल के जवाब में शर्माते हुए हामी भरी?

'वन नाइट स्टैंड'

करीना ने इसके अलावा सारा से हिचकिचाते हुए यह भी पूछा कि क्या वह कभी 'वन नाइट स्टैंड' में शामिल रही हैं? इसका जवाब देते हुए सारा ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ है, जिसपर करीना ने राहत की सांस ली।

 फिल्म 'लव आज कल' को लेकर चर्चा में है सारा

फिल्म 'लव आज कल' को लेकर चर्चा में है सारा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी मच-अवेटेड फिल्म 'लव आज कल' को लेकर काफी चर्चा में हैं, इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका है। फिल्म वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सारा वरुण धवन के साथ 'कुली नं 1' का रीमेक कर रही हैं।

देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+