सारा अली खान ने क्यों लिखा- 'सॉरी अम्मा अब्बा लग गई, नाक काट दी मैंने'

मुंबई, अगस्त 03: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सारा अली खान ने नाक पर चोट लग गई है। जिसे उन्होंने बेहद ही फनी अंदाज में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शेयर किए वीडियो में उन्होंने अपनी नाक पर कॉटन से ढक रखा है। वीडियो में सारा अपने माता-पिता अमृता सिंह-सैफ अली खान और भाई इब्राहिम अली खान से माफी मांगती नजर आ रही हैं।

वीडियो शेयर कर अम्मी-अब्बा से मांगी माफी

वीडियो शेयर कर अम्मी-अब्बा से मांगी माफी

सोशल मीडिया पर शेयर की गए वीडियो में दिख रहा है कि सारा अली ने नाक पर बैंडेज लगा रखा है और वह बैंडेंज हटाती हैं तो उनकी नाक से खून निकलता दिख रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने लिखा, सॉरी अम्मा और अब्बा लग गई....... नाक काट दी मैंने। हालांकि सारा ने ये नहीं बताया कि, उनकी नाक में ये चोट किस कारण से लगी है। सारा के फैंस वीडियो को देखकर परेशान हो गए हैं और उन्हें अपना ध्यान रखने को कह रहा हैं।

Recommended Video

    सारा अली खान ने क्यों लिखा- 'सॉरी अम्मा अब्बा लग गई, नाक काट दी मैंने'

    देखें मजेदार Video

    हाल ही में सारा ने अपनी मोनोक्रोम फोटो शेयर की थी। ब्लैक आउटफिट में सारा काफी हॉट लग रही थीं। फोटोज को शेयर करते हुए सारा ने लिखा था, काश कभी यू हो ना हसरते ना जूनून हो, तेरा ख्याल हो और तू हो दिल में बस सुकून हो। सारा अक्सर मस्ती भरे वीडियोज़ सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैं। कभी भाई के साथ मस्ती तो कभी दोस्तो के साथ वाली मस्ती। हाल ही में सारा की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में छाई रहीं।

    जल्द ही इस फिल्म में आएंगी नजर

    जल्द ही इस फिल्म में आएंगी नजर

    वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान अपनी अगली फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म की शूटिंग मार्च के महीने में पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें अलग-अलग टाइमलाइन्स पर स्टोरी दिखाई जाएगी और सारा, अक्षय और धनुष दोनों के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+