सारा अली खान ने कोलकाता में की दुर्गा पूजा, दोस्तों के साथ शेयर की तस्वीरें
नई दिल्ली। देशभर में त्योहारों का माहौल है और फिल्मी सितारे भी कोई इससे अछूते नहीं हैं। सैफ अली खान की अभिनेत्री बेटी सारा अली खान ने कोलकाता में दुर्गा पूजा की है। यहां उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर इस पर्व को मनाया। इनमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आई हैं, जो यूजर्स को खूब पसंद आ रही हैं।

सारा ने शेयर की दुर्गा पूजा की तस्वीरें
सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दुर्गा पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे कोलकाता के एक पंडाल में अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। यहां वे एक बेबी पिंक कुर्ते में दिख रही हैं। सारा के साथ उनकी तीन सहेली और नजर आ रही हैं।

त्योहार खूब पसंद करती हैं सारा
सारा अली खान को त्योहार खूब पसंद हैं। अक्सर सभी त्योहारों को मनाती हैं और तस्वीरें भी शेयर करती हैं। सारा अली खान ने इससे पहले गणेश चतुर्थी पर भी भगवान गणेश के साथ तस्वीर शेयर की थी। दिवाली, ईद और दूसरे त्योहार भी वो ऐसे ही मनाती हैं।

फोटोशूट को लेकर चर्चा में
सारा अली खान ने अपने भाई इब्राहिम के साथ हैलो मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इसको लेकर भी उनकी चर्चा है। वहीं उनके पास कई फिल्में भी हैं। सारा ने अपना करियर फिल्म 'केदारनाथ' से शुरू किया था। इसके बाद रणवीर सिंह के साथ आई उनकी फिल्म सिंबा हिट रही। इन दिनों सारा फिल्म 'कुली नंबर 1' की तैयारी में लगी हुई हैं। इसमें उनके साथ वरुण धवन नजर आएंगे। सारा अली ने 'लव आज कल 2' की शूटिंग हाल ही में खत्म की है।












Click it and Unblock the Notifications