ब्लैक ब्लाउज में सपना ने शेयर किए 4 बोल्ड फोटो, देखकर फैंस ने कहा Wow

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी बोल्ड हैं।

नई दिल्ली। हरियाणा से लेकर वेस्ट यूपी और दिल्ली से लेकर बिहार तक अपने डांस का जलवा बिखेरने वाली सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और फोटो लगातार फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रहे हैं। अब सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर एक बार फिर उनके फैंस के सिर पर उनका जादू चढ़कर बोल रहा है। एक न्यूज चैनल के इंटरव्यू में पहुंची सपना चौधरी इन तस्वीरों में साड़ी में भी काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।

बैक शो ऑफ करती हुई नजर आईं सपना

बैक शो ऑफ करती हुई नजर आईं सपना

सपना चौधरी ने अपने बोल्ड अंदाज की चार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ब्लू गोल्डन साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज पहने सपना चौधरी को देखकर कहा जा सकता है कि वो हमेशा कुछ हटकर नजर आती हैं। तस्वीरों में सपना चौधरी अपनी बैक शो ऑफ करती हुई नजर आ रही हैं और काफी हॉट लग रही है। सपना चौधरी इससे पहले भी अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर जमकर हंगामा मचाया। उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल होते हैं।

क्यूट अंदाज में सपना ने मारी आंख

क्यूट अंदाज में सपना ने मारी आंख

आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी का एक ऐसा वीडियो सामने आया था, जिसने नवंबर के महीने में भी गर्मी को बढ़ा दिया था। इस वीडियो को सपना का अभी तक का सबसे क्यूट अंदाज वाला वीडियो कहा जा रहा है। वीडियो में सपना सर्दी से कांपते हुए नजर आ रही हैं। पीले रंग का स्वेटर पहने सपना चौधरी ने इस वीडियो में बेहद क्यूट अंदाज में आंख भी मारी है। सपना के इस वीडियो को उनके एक फैंस क्लब ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो चंद मिनटों में वायरल भी हो गया।

सुर्खियों में सपना का टैटू लुक

सुर्खियों में सपना का टैटू लुक

वहीं, पिछले दिनों सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की, उसमें उन्होंने अपनी कमर पर गर्दन के ठीक नीचे एक टैटू गुदवाया हुआ था। इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही सपना ने अपने फैंस से पूछा है, 'क्या आप लोगों ने इसे पढ़ा?'। सपना की इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस भी अचंभे में हैं, क्योंकि सपना का ये अंदाज उन्होंने पहली बार देखा है। इस तस्वीर पर दो दिनों के अंदर 164744 लाइक्स आए थे। वहीं, करीब 2500 लोग कमेंट कर उनके इस अंदाज की तारीफ कर चुके थे।

सपना के शो में भगदड़, फैंस बेकाबू

सपना के शो में भगदड़, फैंस बेकाबू

छठ महापर्व के अवसर पर गत दिनों सपना चौधरी बिहार के बेगूसराय में अपना शो करने पहुंचीं थी। इस कार्यक्रम में सपना चौधरी का भी डांस शो रखा गया था। सपना चौधरी की झलक पाने के लिए लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। सपना चौधरी जैसे ही स्टेज पर पहुंची तो भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेटिंग तोड़कर स्टेज की तरफ बढ़ने लगी। भीड़ जब नहीं रुकी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर मची अफरातफरी से पंडाल भी नीचे गिर गया। इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। भगदड़ में एक युवक की भी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+