रेड ड्रेस में सपना ने शेयर की सेक्सी तस्वीरें, नजर आया वो Hot टैटू

रेड कलर के गाउन में काफी हॉट लग रहीं सपना चौधरी की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है।

नई दिल्ली। हरियाणा की 'अनारकली' और अपने डांस से स्टेज पर धमाल मचाने वाली सपना चौधरी इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं। 'तेरी आंख्या को यो काजल', 'तू चीज लाजवाब' और 'घूंघट की ओट में' जैसे हरियाणवी गानों पर अपनी थिरकन से फैंस के होश उड़ा देने वालीं सपना आजकल इंस्टाग्राम अपने हॉट और बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर लाल रंग के गाउन में कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका अंदाज कुछ हटकर नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में उनका वो टैटू भी दिख रहा है, जिसकी तस्वीर उन्होंने हाल ही शेय़र की थी।

तस्वीरों के साथ लिखा ये मैसेज

तस्वीरों के साथ लिखा ये मैसेज

लाल रंग का गाउन पहने सपना चौधरी इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सपना ने लिखा है, 'आपका दिमाग एक चुंबक है, अगर आप सौभाग्य के बारे में सोचते हैं तो आपको आशीर्वाद मिलता है, और अगर आप परेशानियों के बारे में सोचते हैं तो आपको परेशानियां मिलती हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने अपनी कमर पर गर्दन के ठीक नीचे एक टैटू गुदवाया था, जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। तस्वीरों में सपना का वो टैटू भी नजर आ रहा है।

साड़ी में बोल्ड अंदाज में दिखीं सपना

साड़ी में बोल्ड अंदाज में दिखीं सपना

इससे पहले हाल ही में सपना चौधरी ने अपने बोल्ड अंदाज की चार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ब्लू गोल्डन साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज पहने सपना चौधरी को देखकर कहा जा सकता है कि वो हमेशा कुछ हटकर नजर आती हैं। तस्वीरों में सपना चौधरी अपनी बैक शो ऑफ करती हुई नजर आ रही थी और काफी हॉट लग रही थीं। सपना चौधरी इससे पहले भी अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर जमकर हंगामा मचाया। उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल होते हैं।

सपना की झलक के लिए मचा हंगामा

सपना की झलक के लिए मचा हंगामा

पिछले दिनों जब सपना चौधरी एक कार्यक्रम के लिए बिहार गईं तो वहां उन्हें देखने के लिए भीड़ इस कदर बेकाबू हो गई कि कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सपना चौधरी की झलक पाने के लिए लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। सपना चौधरी जैसे ही स्टेज पर पहुंची तो उन्हें देखने के लिए भीड़ आगे की ओर बढ़ी। इसके बाद जब सपना चौधरी का डांस शो शुरू हुआ तो भीड़ बेकाबू हो गई और बैरिकेटिंग तोड़कर स्टेज की तरफ बढ़ने लगी। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।

सोशल मीडिया पर सपना का जलवा

सोशल मीडिया पर सपना का जलवा

आपको बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर फैंस की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। सपना की तस्वीरें और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर चंद मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं। सपना चौधरी विवादित टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस में भी रह चुकी हैं। बिग बॉस में एक अन्य कंटेस्टेंट अर्शी खान से उनका काफी झगड़ा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+