सपना चौधरी ने इस फोटो को पोस्‍ट कर लिखा- जोर लगा लो जितना ये तो बस...

नई दिल्‍ली। हरियाणा की मशहूर डासिंग क्‍वीन सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचाते हैं। इसके अलावा उनकी दिलकश अदाएं और फैशन सेंस लोगों का दिल धड़का देती है। उनके फैंस उनके नए गाने और नए लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं। फैंस उनके ड्रेसिंग सेंस के इस कदर दीवाने हैं कि वो उन्‍हें फॉलो करने में वक्‍त नहीं लगाते। हाल ही सपना चौधरी ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपना नया फोटो शेयर किया है जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

सपना चौधरी ने इस फोटो को पोस्‍ट कर लिखा- जोर लगा लो जितना ये तो बस...

इस फोटो से ज्‍यादा चर्चा में उसपर लिखा गया कैप्‍शन है। सपना चौधरी ने फोटो शेयर किया है उसमें वो ईशा गहलावत के डिजाइन किए आउटफिट में नजर आ रही है। उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा है' जोर लगा लो जितना ये तो बस शुरूआत है, तुम्‍हारे ही मुंह से कहलवा दूंगी क्‍या बता है क्‍या बात है। फोटो शेयर होते ही हजारों फैंस कमेंट करने लगे। आपको बता दें कि सपना चौधरी का चटक-मटक गाना इन दिनों धूम मचाए हुअस है। इस गाने में वो हरियाणवी गेटअप में दिखाई दे रही हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सपना चौधरी ने अपने देसी अंदाज और ठुमके से एक बार फिर फैंस को दीवाना बना दिया है। इस गाने में खास बात ये है कि सपना मां बनने के बाद इस गाने को लेकर आई हैं। मां बनने के बाद यह उनका दूसरा गाना है। इससे पहले सपना 'नलका' में नजर आई थीं। सपना का ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+