जोक्स की दुनिया से विदा हुए संता-बंता, जुगली-शुगली ने लिया जन्म
जालंधर। लीजिये अब आपको संता-बंता के नाम से जोक्स सुनने को नहीं मिलेंगे क्योंकि जोक्स की बिरादरी से अब संता-बंता की विदाई हो चुकी है। अब आपके संता-बंता ने अपना नाम जुगली-शुगली रख लिया है और अब आपके बीच में वो जुगली-शुगली के ही नाम से चुटकलों में दिखेंगे।
दरअसल पंजाबी कॉमेडियन गुरप्रीत और प्रभप्रीत उर्फ संता-बंता ने मिलजुल कर यह फैसला किया है क्योंकि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि संता-बंता के नाम से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है इसी कारण उन्होंने मौजूदा हाल के मद्देनजर अपने करेक्टर्स का नाम ही बदल दिया।
गौरतलब है कि पिछले 18 सालों से संता-बंता आम इंसानों के जीवन का हिस्सा है। कहा जा रहा है कि सिख कमेटी ने दोनों भाइयों को अपना नाम बदलने को कहा था जिसके बाद दोनों ने यह फैसला लिया और नाम बदल दिया है। गुरप्रीत और प्रभप्रीत दोनों ही काफी नामी लोग हैं, गुरप्रीत जालंधर के एक बैंक में काम करते हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रभप्रीत अपनी प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं।
मालूम हो कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी जिसमें संता-बंता जोक्स पर पाबंदी लगाने की मांग की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications