AAP के संजय सिंह ने किया ट्वीट, पाक में मच गया शोर, नरेंद्र मोदी Once More

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जिस तरह से हाल ही में कहा था कि अगर भारत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से जीतते हैं तो भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता की संभावना बढ़ जाएगी। उसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर बड़ा हमला किया है। संजय सिंह ने ट्वीट करके कहा कि पाकिस्तान में मच गया शोर नरेंद्र मोदी वन्स मोर। संजय सिंह ने कहा कि मैं देश के मतदाताओं से अपील करना चाहता हूँ की जब अपना वोट देने जाना तो याद रखना "इमरान, मोदी का यार है वही देश का ग़द्दार है"

पाकिस्तान में मचा शोर, नरेंद्र मोदी वन्स मोर

पाकिस्तान में मचा शोर, नरेंद्र मोदी वन्स मोर

सच सामने आ गया है, चुनाव से ठीक पहले, 70 साल की आजादी के बाद पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि पाकिस्तान का कोई प्रधानमंत्री हिंदुस्तान की सरकार तय करे कि किसकी सरकार बननी चाहिए, किसकी नहीं बननी चाहिए। इमरान खान अगर ये बयान नरेंद्र मोदी के बारे में दे रहा है, अगर पाकिस्तान में मचा शोर नरेंद्र मोदी वन्स मोर, तो इसका मतलब आप समझ रहे हैं, ये देश की सुरक्षा के लिए कितना खतरनाक है, इसका मतलब समझ रहे हैं।

शहीदों का अपमान

शहीदों का अपमान

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जो नरेंद्र मोदी बगैर बुलाए नवाज शरीफ के जन्मदिन का केट काटने चले जाएं। पठानकोट में आईएसआई जिसने हमारे जवानों को शहीद किया, जिसने हमारे जवानों को मारा, उसी आईएसआई को बुलाकर उससे जांच कराई, हमारे शहीदों का पीएम ने अपमान किया है। पाकिस्तान डे पर पुलवामा की घटना के बाद भी नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को बधाई दी। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए, यह खुलासा करना चाहिए कि पाकिस्तान क्यों चाहता है कि नरेंद्र मोदी प्रधानंत्री बनें, इमरान खान क्यों चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी पीएमम बने, भाजपा की सरकार बने, ऐसा इमरान खान क्यों बने।

चुनावी फायदे के लिए कराया गया पुलवामा?

चुनावी फायदे के लिए कराया गया पुलवामा?

संजय सिंह ने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि पुलवामा की घटना को इमरान खान ने इसलिए कराया कि हिंदुस्तान में नरेंद्र मोदी इसका चुनावी फायदा उठा सके। अपने मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए कहीं ऐसी घटना तो नहीं कराया गया, यह बड़ा सवाल है देश के सामने, जो देश की जनता जानना चाहती है। अगर गलती से मोदी जीत गया तो पाकिस्तान में पटाखे जलेंगे। ये तो आज इमरान खान ने बता दिया, अच्छा हुआ चुनाव से ठीक पहले बता दिया।

देश को पता चल जाएगा

देश को पता चल जाएगा

पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि पूरा देश को पता चल जाएगा, पूरा देश जान जाएगा, क्या गोपनीय डील हुई है, क्या ऐसा कुछ हुआ है इमरान खान के साथ कि पुलवामा की घटना के बाद भी मोदी जी पाकिस्तान डे पर पाकिस्तान को बधाई दे रहे हैं। पुलवामा की घटना के बाद भी आज इमरान खान कह रहा है कि मोदीजी ही प्रधानमंत्री बनें तो हमारे यहां शांति रहेगी, इसका मतलब है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह खतरनाक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+