Sanjay Singh: संजय सिंह बने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष, बृजभूषण सिंह के खेमे में जश्न
Sanjay Singh President Wrestling Federation of India: बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने बृजभूषण सिंह की जगह ली है। इससे पहले भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह थे।
चुनाव में 47 वोट डाले गए। जिसमें से संजय को 40 वोट मिले हैं। वहीं, अनीता श्योराण को सिर्फ 7 वोट मिले। संजय सिंह डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष चुने गए हैं, जबकि प्रेम चंद लोचब महासचिव बने हैं।

संजय सिंह, बृजभूषण सिंह के वफादार हैं। डब्ल्यूएफआई का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिल्ली में उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उनके आवास पर जश्न का माहौल है। चुनाव में संजय सिंह को जीत मिली तो बृजभूषण सिंह के गुट भी पोस्टर लगाकर जश्न मनाए।
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हुआ है। हमें सिर्फ अपने खिलाड़ियों के भविष्य की चिंता है। उन्होंने कहा कि कुश्ती के लिए राष्ट्रीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कहा कि जो पहलवान राजनीति करना चाहते हैं, वे राजनीति कर सकते हैं, जो कुश्ती करना चाहते हैं वे कुश्ती करेंगे।
कौन हैं संजय सिंह
संजय सिंह को बृजभूषण सिंह का बेहद करीबी और वफादार माना जाता है। संजय सिंह उत्तर प्रदेश के कुश्ती संघ और राष्ट्रीय कुश्ती संघ दोनों में पदाधिकारी रहे हैं। वे वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें बबलू नाम से भी जाना जाता है। वे WFI की पिछली कार्यकारी परिषद में भी शामिल थे।
बृजभूषण सिंह के साथ लंबे समय से कर रहे काम
वे 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने थे। 2009 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ बना था। उस समय बृज भूषण सिंह प्रदेश अध्यक्ष और संजय सिंह उपाध्यक्ष बने थे। वे बृजभूषण सिंह के साथ लंबे समय से काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'कौन मेरा टिकट काटेगा, बताओ, जरूरत पड़ने पर मारपीट भी...', 2024 में पत्ता साफ होने के सवाल पर भड़के बृजभूषण












Click it and Unblock the Notifications