'कौन मेरा टिकट काटेगा, बताओ, जरूरत पड़ने पर मारपीट भी...', 2024 में पत्ता साफ होने के सवाल पर भड़के बृजभूषण
Brij Bhushan Singh News: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फिर से विवादित बयान दिया है। बृजभूषण शरण सिंह से पत्रकारों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट ना मिलने पर जब सवाल किया तो वह भड़क गए। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'कौन मेरा टिकट काटेगा, नाम बताओ जरा।'
बृजभूषण बाराबंकी में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे हुए थे, जब उनसे पत्रकारों ने ये सवाल किया। पत्रकारों ने पूछा कि, क्या आपका टिकट कट रहा है...,क्यों सोशल मीडिया पर लोग इसकी काफी चर्चा कर रहे हैं,...? बृजभूषण ने हाजिर जवाबी के साथ बोला, ''कौन कटवा रहा है मेरा टिकट। कौन काटेगा, नाम तो बताओ। कटवा सकते हो तो कटवा लेना।''

बृजभूषण ने रिपोर्टर से सवाल करते हुए कहा, ''आप काट पाओ, तो काट लेना, क्या आप मेरा टिकट कटवा रहे हैं?'' बृजभूषण ने एक बार नहीं बल्कि कई आप रौबदार अंदाज में रिपोर्टर को ये बोला।
Recommended Video
बृजभूषण ने इस दौरान ये भी कहा कि, 'मैं क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन, जैसे खेल भी खेल सकता हूं और जरूरत पड़ी तो वह मारपीट भी कर सकता हूं।' हालांकि बृजभूषण ने 'मारपीट' वाली टिप्पणी चुटकी लेते हुए दी थी।
बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों महिला पहलवानों के शोषण के आरोपों को झेल रहे हैं। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में बताया है कि बृजभूषण शरण सिंह पर दायर महिला शोषण के आरोप साबित करने के लिए उनके पास सबूत हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि, बृजभूषण शरण सिंह ने हर मौके पर महिला पहलवानों का उत्पीड़न किया है। उन्हें हर बार पता भी था कि वो क्या कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि भेल ही ये घटनाएं पहले हुई हों, लेकिन इसमें सच्चाई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने जांच में सभी आरोप सही पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications