AAP में राज्यसभा सीट के लिए तकरार, संजय सिंह का नाम फाइनल!

गौरतलब है कि पार्टी में राज्यसभा की उम्मीदवारी की मांग को लेकर कुमार विश्वास के समर्थक आप के मुख्यालय में डेरा जमाए हुए हैं।

नई दिल्ली। राज्यसभा की तीन सीटों के लिए आम आदमी पार्टी के अंदर मची खींचतान के बीच एक सीट के लिए संजय सिंह का नाम तय कर दिया गया है और वह 4 जनवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बाकी दो सीटों के लिए पार्टी ने अभी तक नाम तय नहीं किए हैं। इसके साथ ही इस बात पर भी अभी तक कोई सहमति नहीं है कि इन दो सीटों के लिए नाम पार्टी से हो या बाहर से किसी को लाया जाए। गौरतलब है कि राज्यसभा में अपनी दावेदारी तय करने के लिए वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास पूरा जोर लगाए हुए हैं लेकिन उनके नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है।

AAP में राज्यसभा सीट के लिए तकरार, संजय सिंह का नाम फाइनल!

गौरतलब है कि पार्टी में राज्यसभा की उम्मीदवारी की मांग को लेकर कुमार विश्वास के समर्थक आप के मुख्यालय में डेरा जमाए हुए हैं। इतना ही नहीं इस मसले को लेकर कुमार विश्वास और अरविंद केजरीवाल के बीच इशारों-इशारों में जुबानी जंग भी चल रही है।कुमार विश्वार से ट्वीट कर कहा था कि 'अभिमन्यु के वध में भी उसकी विजय है।' विश्वास के इस बयान पर केजरीवाल ने भी इशारों में पलटवार किया।

वहीं अपने ट्विटर पर केजरीवाल ने 2014 के एक इंटरव्यू को रीट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने पार्टी में पद और सांसद या विधायक का टिकट चाहने वालों को पार्टी छोड़कर चले जाने की नसीहत दी है। इस वीडियो में केजरीवाल कह रहे हैं, 'जिन-जिन लोगों को देश के लिए काम करना है वह पार्टी में आएं, जिन-जिन लोगों को पद और टिकट का लालच है, आज पार्टी छोड़कर चले जाएं।' माना जा रहा है कि केजरीवाल ने ये बयान री ट्वीट करके पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास को जवाब दिया है जो साफ़ तौर पर कह चुके हैं कि उनकी राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा है। गुरुवार को ही विश्वास समर्थकों ने पार्टी के हेडक्वार्टर पर डेरा डालकर विश्वास को राज्यसभा भेजने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+