Maharashtra: सोशल मीडिया पर संजय राउत-शिवसेना हुई ट्रोल, लोगों ने लिखा- छमछम करती आई छमिया, छमछम करके चली गई
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में आए बड़े उलटफेर के बाद शिवसेना और कांग्रेस की सरकार बनाने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। शुक्रवार रात तक शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर सरकार बनाने का दावा कर रहे थे, यहां तक कि शरद पवार ने उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने की भी बात कही थी। लेकिन शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने और अजीत पवार के उपमुख्यमंत्री बनते ही शिवसेना की उम्मीदों पर पानी फिर गया। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत लगातार कहते आ रहे थे कि महाराष्ट्र में शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा और पांच साल के लिए होगा।

संजय राउत के दावे की खुली पोल
जिस तरह से महाराष्ट्र में भाजपा ने अजीत पवार के साथ मिलकर सरकार का गठन किया उसके बाद सोशल मीडिया पर लोग अमित शाह को राजनीति का चाणक्य बता रहे हैं तो शिवसेना पर लोग तंज कस रहे हैं। लोगों ने शिवसेना को ट्रोल करते हुए लिखा कि माया मिली ना राम। संजय राउत ने शिवसेना की ओर से बयानबाजी की कमान संभाल रखी थी और हर रोज दावा करते थे कि प्रदेश में शिवसेना का मख्यमंत्री होगा, लिखकर रख लीजिए।
संजय राउत का ट्वीट ट्रोल
संजय राउत ने ट्वीट करके लिखा था कि जिस जिस पर ये जग हंसा है, उसी ने इतिहास रचा है। राउत के ट्वीट पर लोगों ने तंज कसा है। सुनंदा वशिष्ठ ने लिखा कि अब संजय राउस सच में शायर बनेंगे। आखिर बिना दिल टूटे कैसी शायरी। पवन दुरानी ने लिखा कि अगर मेरी कंपनी होती और मेरी कंपनी संजय राउत नाम का कर्मचारी होता तो उसे नौकरी से निकाल देता। एक अन्य यूजर ने उद्धव ठाकरे और संजय राउत का हवाला देते हुए लिखा किक तेरा वजह से मेरा आत्महत्या करने का टाइम आ गया है।
जमकर हुए ट्रोल
ट्विटर यूजर अनुज बाजपेई ने लिखा कि छमछम करती आई छमिया, छमछम करके चली गई, मैं सिंदूर लिए खड़ा रहा, वो राखी बांध के चली गई- शायर शिवसेना वाले। लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति पर जमकर मीम्स को शेयर किया और उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है।












Click it and Unblock the Notifications